Entertainment Featured

जियोहॉटस्टार पर राम नवमी का विशेष लाइव

जियोहॉटस्‍टार भारत में लाइव स्ट्रीमिंग के अनुभव को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंचा रहा है,जिससे लाखों लोग अपने पसंदीदा आयोजनों से आसानी से जुड़ पा रहे हैं। कोल्‍डप्‍ले के म्‍यूजिक ऑफ स्‍फेयर्स और महाशिवरात्रि: द डिवाइन नाइट लाइवस्‍ट्रीम की जबरदस्त सफलताजिसने लाखों दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध किया था, के बादअब यह प्लेटफॉर्म 6 अप्रैल को सुबह बजे से दोपहर बजे तक अयोध्या से विशेष लाइव स्ट्रीम के साथ दर्शकों के लिए राम नवमी के उत्सव को लाने के लिए तैयार है। समारोह में पद्म विभूषण श्री अमिताभ बच्चन राम कथा की भावपूर्ण कहानियाँ सुनाएंगे।सामुदायिक उत्सवों को टेक्नोलॉजी से जोड़ते हुएयह लाइवस्ट्रीम जियोहॉटस्‍टार की सांस्कृतिक धरोहर को करीब लाने और लाखों दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव देने की प्रतिबद्धता दिखाता है।

इस खास मौके पर, पद्म विभूषण श्री अमिताभ बच्चन भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित प्रेरणादायक बातें साझा करेंगे। यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर का जश्न मनाते हुए भारत के उज्जवल भविष्य की दिशा में प्रेरणा देगा। राम नवमी के इस उत्सव में भगवान राम के जन्म और उनके अद्भुत सफर की खूबसूरती दिखाई जाएगी, जिसमें रामायण के सात कांडों को प्रस्तुत किया जाएगा। ये सभी कार्यक्रम राम जन्मभूमि से लाइव दिखाए जाएंगे, ताकि दर्शक भगवान राम की दिव्यता को महसूस कर सकें। श्री अमिताभ बच्चन बच्चों के साथ एक खास सेशन भी करेंगे, जिसमें वे रामायण की कुछ रोचक कहानियां और दोहे बहुत ही सरल तरीके से बताएंगे। इस लाइवस्ट्रीम में अयोध्या में हुई पूजा, विभिन्न मंदिरों में हो रहे पवित्र अनुष्ठान, भद्राचलम, पंचवटी, चित्रकूट और अयोध्या से आरतियां, भक्तिमय भजन, और प्रसिद्ध कलाकारों—कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी- के शानदार सांस्कृतिक प्रदर्शन होंगे, जो सबको एकता और भक्ति की भावना से जोड़े रखेंगे।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics