Featured Health Care

रमज़ान के दौरान डायबिटीज को कैसे करें मैनेज

रमज़ान का महीना चल रहा है यह महीना आध्यात्मिकता और लोगों से मिलने-जुलने का है। कई लोग इस महीने में रोज़ा रखते हैं नमाज़ पढ़ते हैं और आपस में मिलते-जुलते हैं। लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें इस पाक़ महीने में थोड़ा ज़्यादा ध्यान रखना चाहिए और पहले से ही योजना बनानी चाहिए। सही जानकारी और सही चीज़ों का इस्तेमाल करके, वे भी अच्छेर से रोज़ा रख सकते हैं और इस पवित्र महीने का आनंद ले सकते हैं वह भी अपनी सेहत को खतरे में डाले बिना।

डॉ. पार्थ जेठवानीकंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्टडीएम एंडोक्राइनोलॉजी (एम्स)कोटा हार्ट और श्रीजी हॉस्पिटल कोटाराजस्थान ने कहा रमज़ान में रोज़ा रखने वाले डायबिटीज के मरीजों के लिए, कॉन्टिन्युअस ग्लूकोज मॉनीटरिंग बहुत काम की मशीन है यह मशीन हर समय ब्लबड शुगर का लेवल बताती रहती है जिससे यह पता चलता है कि रोज़े से पहले और बाद में खाने से शुगर कितनी बढ़ रही है। इस जानकारी से खाने की मात्रा, खाने का समय और व्यायाम को सही तरीके से तय करने में मदद मिलती है, जिससे शुगर को कंट्रोल करना आसान हो जाता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

उचित पौष्टिक आहार के अलावा ब्लड शुगर लेवल की निगरानी करने की भी सलाह दी जाती है कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग वास्तविक समय में ब्लड शुगर लेवल की निगरानी करने का एक सुविधाजनक और दर्द रहित तरीका है। सोच-समझकर तैयार की गई डाइट के साथ अगर हम नियमित रूप से ग्लूकोज पर नजर रखेंगे तो डायबिटीज से ग्रस्त  लोग भी रोज़ा रख सकते हैं और इस  पूरे पवित्र महीने में अपने स्वास्थ्य को भी बरकरार रख सकते हैं।

इस साल रमज़ान के दौरान अपने डायबिटीज को मैनेज करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैंरू ब्लीड शुगर लेवल की नियमित निगरानी का महत्वरू विशेष रूप से रमज़ान के दौरान, डायबिटीज को सही तरीके से मैनेज करने के लिए ब्लरड शुगर लेवल की निरंतर निगरानी आवश्यक है। फ्री स्टाइल लिब्रे जैसे कॉन्टिन्यु अस ग्लूजकोज मॉनीटरिंग डिवाइसेस वास्तविक समय का डेटा प्रदान करते हैं, जो एक बार के रीडिंग के बजाय ब्लंड शुगर के रुझान का एक संपूर्ण दृश्य देते हैं। अपने स्मार्टफोन पर उपलब्ध इस डेटा के साथ आप अपने भोजन, शारीरिक गतिविधि और उपचार के बारे में समझदारी से निर्णय ले सकते हैं।