Featured Food & Drinks Sports

कोका कोला इंडिया का हॉकी इंडिया को समर्थन

कोका कोला इंडिया और इसके फाउंडेशन आनंदन के समर्थन से हॉकी इंडिया रांची, झारखंड में 18 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक चलने वाले नेशनल वीमेंस हॉकी लीग 2024-25 के अंतिम चरण की मेजबानी कर रही है। अप्रैल-मई, 2024 में पहले चरण के सफल आयोजन के साथ इस लीग ने भारत की शीर्ष महिला हॉकी खिलाड़ियों को सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए मंच प्रदान किया है।

इस साझेदारी को लेकर हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ. दिलीप टर्की ने कहा, ‘हम नेशनल वीमेंस हॉकी लीग के अंतिम चरण की मेजबानी करते हुए रोमांचित हैं। इस दिशा में अथक सहयोग के लिए हम कोका कोला इंडिया का आभार व्यक्त करते हैं। यह साझेदारी भारत में महिला हॉकी के स्तर को उठाने में अहम है। इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए जरूरी संसाधन एवं अवसर मिल रहे हैं। साथ मिलकर हम महिला हॉकी के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सफलता का रास्ता तैयार कर रहे हैं।’

कोका कोला इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने कहा, ‘कोका कोला इंडिया में हम सार्थक सामुदायिक पहल के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने और जीवन में व्यापक बदलाव लाने की ताकत में विश्वास करते हैं। नेशनल वीमेंस हॉकी लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो महिला खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाता है। हमारे ‘हैशटैग शी द डिफरेंस’ कैंपेन के माध्यम से हम महिला खिलाड़ियों को सपोर्टिव इकोसिस्टम प्रदान करने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा युवा महिला खिलाड़ियों को बंदिशों को तोड़ने और खेल की दुनिया में अपने सपनों को सच करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।’