entrepreneurship Featured

हिंदी फिल्म लीगली वीर एक लीगल जस्टिस की तस्वीर

आधुनिक भारतीय सिनेमा में आज जिस तरह से न्याय और कानून का गला घोंटने वालों को ग्लैमराइज किया जा रहा है, उस परिप्रेक्ष्य में लीगली वीर एक सुखद और ताजगी भरी खुशबू लेकर सामने आई है. फिल्म लीगली वीर इसलिए भी ताजी हवा का झोंका है क्योंकि आज भारतीय सिनेमा में सही और गलत की बीच की सीमा धुंधली होती होती जा रही. आपको बता दूं कि तेलुगु में शानदार प्रदर्शन के बाद बहुप्रतीक्षित सिनेमा लीगली वीर 7 मार्च को हिन्दी डब के साथ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. यह फिल्म भारतीय समाज में न्याय की विद्रुपताओं पर करारा चोट करती है जो दर्शकों के विचारों को उद्वेलित कर रख देती हैं. 

फिल्म लीगली वीर में वीर रेड्डी ने प्रमुख भूमिका निभाई है. यह फिल्म भारत के लीगल सिस्टम की वास्तविकताओं का जीवंत चित्रण हैं. यह सिर्फ कोर्टरूम में बहस-मुबाहिसों का प्रदर्शन भर नहीं है बल्कि इससे कहीं आगे जाकर यह तेजी से बदलते समाज में न्याय की तलाश कर रहे लोगों के संघर्ष को सामने लाती है. यह फिल्म कानून के रखवालों की नैतिक दुविधाएं, सत्य की तलाश करने वालों की चुनौतियों और सत्य के लिए अडिग होकर खड़े रहने वालों के प्रति रोमांचक अंदाज में एक सवाल पैदा करती है. साथ ही एक अलग नैरेटिव को पेश कर रही है.  

लीगली वीर के एक्टर वीर रेड्डी इस फिल्म में अपने रोल को लेकर कहते हैं यह फिल्म सिर्फ हमारे लीगल सिस्टम के बारे में नहीं है. यह उन लोगों के बारे में है जो भारत की जटिल लीगल सिस्टम की पेचिदगियों में फंसे हुए हैं. यह उन लोगों के संघर्षों की कहानी है.यह फिल्म न्याय की तलाश में इंतजार कर रहे लोगों की कहानी है. लीगली वीर कानून की दुनिया का अनफ़िल्टर्ड झलक है, जहां हर बार सच को परखा जाता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह फिल्म आपको न्याय प्रणाली पर सोचने को मजबूर जरूर करता है लेकिन आकर्षक और मनोरंजक भी है.

रवि गोवुला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आज के समाजिक जरूरतों को ध्यान में रखकर कहानी बनाई गई है. यह आपके लिए एक दुर्लभ सिनेमाई अनुभव होगा जो आपके विचारों को उद्वेलित भी करेगी और आपको गुदगुदाएगी भी. आज के जमाने में जब लोग प्रदर्शन वाली फिल्म देखने के आदी होते जा रहे हैं, यह फिल्म आपको अहसास दिलाएगी कि जस्टिस सिर्फ लीगली प्रोसेस भर नही है. इससे आगे इसकी जटिलताएं बेहद खौफनाक है.  

वीर रेड्डी, प्रियांका रेवरी और तनुजा पुट्टस्वामी जैसे सितारों से भरी लीगली वीर का हिन्दी रिलीज 7 मार्च को होगी.

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment