Entertainment • Featured

‘कौशलजी वर्सेस कौशल’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज

जब दो पीढ़ियों के बीच सोच का फर्क एक मज़ेदार लेकिन अप्रत्याशित मोड़ लेता है, तब क्या होता है? ‘कौशलजी वर्सेस कौशल’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो हंसी-मजाक के साथ एक गहरे संदेश को भी सामने लाता है। यह पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म आपको हंसाने के साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगी। इसमें शहरीकरण, आधुनिकता और रिश्तों की बदलती परिभाषा को एक नए अंदाज़ में पेश किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन सीमा देसाई ने किया है, और इसे जियो स्टूडियोज, मेरी गो राउंड स्टूडियोज और मुंबई टॉकीज के तहत ज्योति देशपांडे, उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और पराग देसाई ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्‍म जियो हॉटस्‍टार पर 21 फरवरी 2025 को स्‍ट्रीम होगी। 

Topics