Business Featured

महाकुंभ 2025 में  न्युवोको की सारथी पहल

न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, क्षमता के मामले में भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह,  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारत के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम, महाकुंभ 2025 में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। यह पहल रणनीतिक जुड़ाव और व्यक्तिगत सेवाओं के माध्यम से डीलरों, सब-डीलरों और इन्फ्लुएंसर्स (प्रभावशाली लोगों)  सहित भक्तों और महत्वपूर्ण चैनल पार्टनर्स के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए खास तौर पर तैयार की शुरू की गई है।

महाकुंभ पहल के हिस्से के रूप में, न्युवोको सारथी, विशेष रूप से तैयार किया गया कार्यक्रम है जिसमें न्युवोको के चैनल पार्टनर्स और 10,000 एकड़ के आयोजन परिसर में आने वाले प्रभावशाली लोगों की सहायता के लिए एक्सक्लुसिव लाउंज, ब्रांडेड ई-रिक्शा और समर्पित सहायक कर्मचारी शामिल हैं।

चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “महाकुंभ मेला न्युवोको के लिए अपने भागीदारों और व्यापक कम्युनिटी के साथ जुड़ने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है। भारत में गहराई से जुड़ी एक कंपनी के रूप में, हम इस ऐतिहासिक सभा की भावनाओं और सांस्कृतिक महत्व को समझते हैं। व्यक्तिगत अनुभवों और एक मजबूत ब्रांड उपस्थिति के माध्यम से, हमारा लक्ष्य अपने प्रमुख हितधारकों के साथ अपने संबंधों को बढ़ाना और बड़े पैमाने पर समुदाय द्वारा हम पर रखे गए भरोसे के लिए अपना आभार व्यक्त करना है।”

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics