Business • Featured

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस अब एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा

सभी कॉरपोरेट एवं नियामकीय मंजूरियों के बाद मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने कॉरपोरेट नाम में ‘एक्सिस’ शब्द जोड़ने का एलान किया है। अब कंपनी को एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life”/ “Company”)के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने अपनी ब्रांडिंग को भी रीब्रांड करते हुए एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कर लिया है, जो इसके ब्रांड के विकास में महत्वपूर्ण पड़ाव है। फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के दो भरोसेमंद नाम एक साथ जुड़ने से मेट्रो एवं टियर 1 शहरों से परे रणनीतिक विस्तार के माध्यम से विकास करने की कंपनी की महत्वाकांक्षाओं को ताकत मिलेगी।

एक्सिस मैक्स लाइफ ने अपने ब्रांड के सफर में इस खास पल के साथ एक इंटीग्रेटेड मार्केट कैंपेन ‘डबल भरोसा’ लॉन्च किया है। इसमें ब्रांड एंबेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदे नजर आएंगे। इस कैंपेन में भरोसे एवं विश्वसनीयता के दोहरे वादे पर जोर दिया गया है, जो लाइफ इंश्योरेंस एवं फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में मैक्स लाइफ एवं एक्सिस की साझा ताकत को दिखाता है, जिससे ग्राहकों के लिए ज्यादा भरोसा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव होगा।

एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रशांत त्रिपाठी ने कहा, ‘ब्रांड की यह नई पहचान सिर्फ ब्रांड के नाम में बदलाव तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन बीमा के परिदृश्य को बदलने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में मजबूत कदम भी है। हमारी नई पहचान में अपने सभी हितधारकों को अनूठी वैल्यू देने का हमारा वादा नजर आता है। अब एक्सिस हमारी पहचान का हिस्सा है। इसके साथ हम नए अवसरों एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को विस्तार देते हुए, कस्टमर टचपॉइंट्स बढ़ाते हुए और डिजिटल रूप से सशक्त सेवाएं प्रदान करते हुए अपने विकास को गति देने के लिए पूरी तरह के तैयार हैं। साथ मिलकर हमें भरोसा है कि हम भारत की टॉप तीन जीवन बीमा कंपनियों में अपने आप को शुमार का लक्ष्य हासिल करने में सक्षम होंगे।’

Topics