Business • Featured

आंखों की देखभाल के लिए जीवन ज्योति परियोजना लांच

राजस्थान के अलवर जिले के लोगो में अंधेपन की समस्या को दूर करने के लिए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अलवर राजस्थान, मेट्सो आउटोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और साइटसेवर्स इंडिया ने मिलकर ‘जीवन ज्योति परियोजना’ लांच की है। यह प्रयास साईटसेवर्स इंडिया के ग्रामीण नेत्र स्वाथ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है इसमें राजस्थान सरकार की साझेदारी एवं मेट्सो की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी से सहयोग प्राप्त हुआ है। इस साझेदारी को अलवर में हुए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर के साथ मोहर लगाई गयी और लोगो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता को भी साझा किया गया।    

मेट्सो आउटोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एएमडी, श्री सुनील माहेश्वरी ने परियोजना के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा: “जिस जगह हम काम कर रहे हैं, वहां के समुदाय के जीवन में  एक अर्थपूर्ण प्रभाव जागृत करने के इस कॉर्पोरेट सामाजिक उत्त्तरदायित्व  का हिस्सा बन जीवन ज्योती परियोजना को सहयोग देने पर मेट्सो को गर्व है।  राजस्थान सरकार ततः साईटसेवर्स इंडिया के साथ साझेदारी से हम लोगो के जीवन की गुणवत्ता को अबाधित तरीके से बेहतर बनाने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। ” 

 अलवर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा, “हमें इस महत्वपूर्ण पहल में साइटसेवर्स इंडिया और मेट्सो के साथ साझेदारी पर गर्व हैं। ‘जीवन ज्योति’ परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच विशेष रूप से वंचितों के लिए सुधार के हमारे साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है, । दृष्टि केंद्रों को उन्नत करके और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करके, यह परियोजना सुनिश्चित करेगी कि जिले में सभी को समय पर और गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल उपलब्ध हो। सरकार हमारे समुदायों के कल्याण के लिए इस सहयोग का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

साइटसेवर्स इंडिया के सीईओ आरएन मोहंती ने साझेदारी को महत्व देते हुए कहा “जीवन ज्योति’ का लॉन्च अलवर में नेत्र देखभाल परिदृश्य को बदलने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेट्सो और अलवर के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ काम करके, हम आवश्यक नेत्र देखभाल सेवाएं सीधे उन समुदायों तक पहुंचा सकते हैं जिनकी पहुंच सीमित है। यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों में स्थायी विश्वास बनाने और नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने के बारे में है। हमें अलवर जिले में जीवन को बेहतर बनाने और स्थायी स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे के निर्माण में भूमिका निभाने पर गर्व है।”

Topics