August 9, 2026
All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact

Rajyavardhan Singh Rathore Olympic Story: India’s Historic Silver Medal in Shooting

एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन राजीव कुमार का बयान

जेके टायर ने 3956 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड टर्नओवर अर्जित किया

हिमालया बेबीकेयर ने ‘मैची मैची pH’ कैंपेन किया लॉन्च

इंटेक्स ने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया

वार्ड 59 में बिसलपुर पाइपलाइन योजना के तहत स्ट्रीट लाइट परियोजना पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का सम्मान

All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
admin
Add Comment
    Share This!
    FacebookXPinterestLinkedIn
Business • Featured

फिनो बैंक ने गुल्लक बचत खाते का अनावरण किया

November 12, 2024
2 Min Read

बैंकिंग को आसान, सरल और सुविधाजनक बनाने के बाद, फिनो पेमेंट्स बैंक अब ग्राहकों की बचत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, फिनो बैंक ने आज “गुल्लक” नामक एक नया बचत खाता का अनावरण करने की घोषणा की है, जो ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई लाभ प्रदान करता है और उनकी बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है।

कोई भी व्यक्ति फिनो बैंक के राजस्थान राज्य में फैले लगभग 38000 मर्चेंट पॉइंट्स पर जाकर गुल्लक खाता खोल सकता है और इसके लाभों का आनंद ले सकता है। केवल 1000 रुपये के न्यूनतम बैलेंस के साथ, गुल्लक खाताधारक को कोई वार्षिक योजना शुल्क नहीं देना होगा, उन्हें नकद जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, गैर-मेट्रो स्थानों में 7 मुफ्त एटीएम ट्रांजेक्शन का लाभ मिलेगा और रुपे (Rupay) डेबिट कार्ड पर विशेष ऑफ़र मिलेंगे। एक रोमांचक सुविधा यह है कि कुछ शर्तें पूरी करने पर न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता भी माफ की जा सकती है।

आज के संदर्भ में गुल्लक (पिग्गीबैंक) का महत्व इसलिए है क्योंकि अधिकांश लोग अपने बैंक खातों से सारी या अधिकतर राशि निकाल लेते हैं, जिससे वे बचत और निवेश का अवसर खो देते हैं।

गुल्लक बचत खाता अनावरण करते हुए, फिनो पेमेंट्स बैंक के ज़ोनल हेड, संजय सिंह ने कहा, “ग्राहकों को भविष्य के खर्चों और किसी भी आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए नियोजित रक्कम  तैयार करने के उद्देश्य से अधिक बचत की दिशा में प्रयास करना चाहिए, ताकि ऋण लेने की आवश्यकता से बचा जा सके। गुल्लक के साथ हमारा प्रयास है कि हम खाता धारकों में पहले बचत करने की प्रवृत्ति विकसित करें, जिसमें सुरक्षा और वृद्धि पर ध्यान केंद्रित हो । अधिक जमा राशि से ग्राहकों को सालाना 7.75% तक की आकर्षक ब्याज दर मिल सकती है। खाते में न्यूनतम 1000 रुपये का बैलेंस होने पर ग्राहकों को तुरंत ‘हाथों हाथ’ डेबिट कार्ड के साथ 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर और मासिक ब्याज भुगतान सहित कई लाभ मिलते हैं।” 

Tags7 free ATM transactions creating value for customers fino payments bank Gullak account improving household savings range of benefits unique needs of customers फिनो बैंक ने गुल्लक बचत खाते का अनावरण किया

You may also like

Business • Featured

एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन राजीव कुमार का बयान

20 hours ago
Business • Featured

जेके टायर ने 3956 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड टर्नओवर अर्जित किया

21 hours ago
Business • Featured

हिमालया बेबीकेयर ने ‘मैची मैची pH’ कैंपेन किया लॉन्च

21 hours ago

About the author

View All Posts

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Cancel reply

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने लॉन्च किया ‘स्वर्णकृति’ कलेक्शन
डीलशेयर मार्ट ने नंदपुरी में नया स्टोर खोला
Comment
    Share This!
    FacebookXPinterestLinkedIn

Topics

All Rajasthan News

All Rajasthan News

Recent Posts

  • Rajyavardhan Singh Rathore Olympic Story: India’s Historic Silver Medal in Shooting
  • एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन राजीव कुमार का बयान
  • जेके टायर ने 3956 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड टर्नओवर अर्जित किया
  • हिमालया बेबीकेयर ने ‘मैची मैची pH’ कैंपेन किया लॉन्च
  • इंटेक्स ने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया

Categories

  • ARMY
  • Automobile
  • Business
  • development
  • Education
  • Entertainment
  • entrepreneurship
  • Featured
  • Finance
  • Food & Drinks
  • Gadgets
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Uncategorized
  • Visionary Entrepreneurs
Copyright © 2026.