Business • Featured

जेएसडब्‍ल्‍यू एमजी मोटर इंडिया ने अक्‍टूबर में 7045 यूनिट की बिक्री

जेएसडब्‍ल्‍यू एमजी मोटर इंडिया ने आज अक्‍टूबर, 2024 में 7,045** यूनिट की बिक्री करने की घोषणा की है, जो पिछले साल (अक्‍टूबर, 2023) की समान अवधि की तुलना में सालाना 31 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाती है।

कंपनी के न्‍यू एनर्जी वाहन (एनईवी) इसकी कुल बिक्री का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा बने हुए हैं। कुल बिक्री में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान- देश में किसी भी यात्री कार निर्माता द्वारा मासिक बिक्री का उच्‍चतम हिस्‍सा- एनईवी को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्‍वच्‍छ परिवहन की दिशा में भारत की यात्रा में एक और महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, जेएसडब्‍ल्‍यू एमजी मोटर इंडिया ने लॉन्‍च के पहले महीने में ही देश की पहली इंटेलिजेंट क्रॉसओवर यूटीलिटी व्‍हीकल (सीयूवी) एमजी विंडसर की 3,116 यूनिट की बिक्री कर ईवी मार्केट की चमक को बढ़ाया है। ये मजबूत बिक्री आंकड़ें, अक्‍टूबर 2024 के दौरान बेची गईं अन्‍य सभी यात्री इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्‍यादा है।   

पिछले महीने की गई अपनी घोषणा के अनुरूप कंपनी वाहन पोर्टल पर अपनी बिक्री संख्‍या का खुलासा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वाहन पोर्टल के मुताबिक, कार निर्माता की इस महीने सालाना वृद्धि 34 प्रतिशत (तेलंगाना को छोड़कर) रही है। 

फेस्टिव सीजन में बिक्री में उल्‍लेखनीय वृद्धि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता का एक मजबूत प्रमाण है।

Topics