Business • Featured

न्युवोको ने शुरू किया न्युवो मेसन कौशल विकास कार्यक्रम

न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, क्षमता के हिसाब से भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह ने निम्बाहेड़ा, राजस्थान में असंगठित चिनाई क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के लिए न्युवो मेसन रेडी-मिक्स कॉन्क्रीट – एक चिनाई कौशल विकास कार्यक्रम का पहला बैच लॉन्च किया। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने ये प्रोग्राम अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी पहल के हिस्से के रूप में शुरू किया है।

श्री जीतेंद्र जैन ने इस पहल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि “मेसन प्रशिक्षण केंद्र और पहले रेडी मिक्स बैच का शुभारंभ निम्बाहेड़ा के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह पहल स्थानीय युवाओं को निर्माण कौशल से लैस करने, समुदाय को सशक्त बनाने और उनके जीवन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में मदद करने के लिए चल रहे हमारे निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे मूल्यों में से एक – केयर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है और हमारे द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले समुदायों के विकास और बेहतरी के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है।”

न्युवो मेसन एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य चिनाई कौशल को बढ़ाना, श्रमिकों को सशक्त बनाना और उनके लिए आय बढ़ाने के नए अवसर पैदा करना है। 25 प्रतिभागियों के पहले बैच को न्युवो मेसन प्रशिक्षण सेंटर में रेडी-मिक्स कॉन्क्रीट  आरएमसी) पर व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहरीकरण और सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन प्रक्रियाओं द्वारा संचालित भारत में आरएमसी की बढ़ती मांग के साथ, प्रोग्राम मॉडर्न कंस्ट्रक्शन के लिए आवश्यक स्थिरता, दक्षता और कचरे में कमी जैसे प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है। इसमें लगभग 300 घंटे का थ्योरी आधारित और प्रेक्टिकल प्रशिक्षण शामिल है, जो डेकोरेटिव कॉन्क्रीट  के काम में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। पाठ्यक्रम नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अनुरूप है, और प्रतिभागियों को पूरा होने पर नेशनल स्किल डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन (एनएसडीसी) द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।

Topics