Politics

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जेडीए के अधिकारियों के साथ झोटवाड़ा के विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा की

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को उद्योग भवन में जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जेडीए के अधिकारियों के साथ झोटवाड़ा में सीवरेज लाइन, ड्रेनेज सिस्टम, पानी की पाइपलाइन, स्वच्छता अभियान, पार्कों का सौन्दर्यीकरण व सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत समेत कई विकास कार्यों पर सकारात्मक विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान परिक्षेत्र में होने वाली जल भराव की समस्या के शीघ्र निस्तारण हेतु अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से काम करने हेतु निर्देशित किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राजस्थान की भाजपा सरकार झोटवाड़ा के समग्र विकास हेतु सदैव संकल्पबद्ध है।

To Know More – Col. Rajyavardhan Rathore Official Website