October 6, 2026
All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact

पंचायत चुनाव की तैयारी: राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

Rajyavardhan Singh Rathore Olympic silver medalist at Athens 2004

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नया काम क्या है? 2026 के प्रमुख कार्यों पर नजर

नीर अमृत फाउंडेशन द्वारा नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान

Col. Rajyavardhan Rathore interacting happily with citizens during an early morning park inspection in Jhotwara.

राज्यवर्धन राठौड़ का खेलों पर फोकस, खिलाड़ियों के लिए सामने आया नया प्लान

Rathore Jhotwara problems fast action real delivery drainage roads 2026

पाकिस्तान बॉर्डर से ओलंपिक पोडियम तक: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की वीरता और विरासत

आरआर काबेल ने की काबेल स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम के विजेताओं की घोषणा

All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
admin
Add Comment
    Share This!
    FacebookXPinterestLinkedIn
Business • Featured

दाल मिल एसोसिएशन का लोन की ब्याज दर घटाने का सुझाव

June 24, 2024
3 Min Read

ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बजट 2024-25 को लागू करने से पूर्व सुझाव एवं प्रस्तावों पर विचार विमर्श के लिये आयोजित बैठक में आयकर की दरें घटाकर 20 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है। वर्तमान में भारत में आयकर की दर 30% + शिक्षा उपकर + सरचार्ज सहित बहुत अधिक है, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) आयकर दाताओं पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है. इसे कम करके 20% किया जाना चाहिए ।

इसका कारण यह है कि देश में आयकर के अतिरिक्त भी सभी राज्यों में अनेक प्रकार के कर लगे हुए है, जैसे जीएसटी (जीएसटी में सभी प्रकार के व्यापार में जीएसटी की दरे अलग अलग है), प्रोफेशनल टैक्स, स्थानीय नगर निगम नगर परिषद के संपत्ति कर, चुंगी कर, पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी, कृषि उपज पर मंडी शुल्क और प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी सहित विभिन्न प्रकार के टैक्स का वहन व्यापारियों को करना पड़ता है, अतः आयकर की दरों में कमी की जावे ।

इसके अतिरिक्त देश के राष्ट्रीयकृत बैंक, प्राइवेट बैंक एवं को-आपरेटिव बैंको में ब्याज दरों में भी कमी करने की आवश्यकता है, सभी बैंको मे व्याज की दर मे विशेष रूप से निर्धारित होना चाहिए। देश की दाल इंडस्ट्रीज, अन्य उ‌द्योगों और व्यापारियों के विभिन्न खाते जैसे केश क्रेडिट लिमिट खाता (CC LIMIT), बुक डेब्ट्स खाता लिमिट खाता, टर्म लोन लिमिट खाता एवं अन्य लोन खाते विभिन्न बैंको में रहते है, जिस पर ब्याज की दरे उच्चतम स्तर की है. व्याज दर कम करके 6% किए जाने का अनुरोध है। साथ ही बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार के शुल्क भी खातों में लगाए जाते है, उन्हें भी कम किया जाना चाहिए ।

बैंको की ब्याज दरे अधिक होने से इसका अतिरिक्त भार भी उ‌द्योगों और व्यापारियों पर पड़ रहा है और खर्च बढ़ता जा रहा है। ब्याज महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि उ‌द्योग चलेंगे तो देश मे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, साथ ही सरकार को भी राजस्व मिल सकेगा ।

दाल इंडस्ट्रीज दालों को क्लीन करने के लिए विदेशों से जो कलर सॉरटेक्स मशीन खरीदती है, जिसका उपयोग आम उपभोक्ताओ को बेस्ट क्वालिटी की दाले उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। आयातित कलर सॉरटेक्स मशीनो पर इम्पोर्ट ड्यूटी समाप्त करने का अनुरोध है।

जीएसटी लागू करते वक्त सरकार ने “एक देश एक टैक्स” का कहा था, जीएसटी प्रारंभ होने के बाद स्पष्ट था कि मंडी शुल्क व अन्य टैक्स समाप्त कर दिए जाएंगे, किन्तु आज भी देश के अनेक राज्यों में मंडी शुल्क अलग-अलग दर से वसूला जा रहा है। अतः अनुरोध है की मंडी शुल्क की दरे सम्पूर्ण देश में एक समान 0.50 पैसा प्रति सेकड़ा किया जाना चाहिए ।

TagsCash Credit Limit Account Dal Mill Association Suggestions and proposals दाल मिल एसोसिएशन का लोन की ब्याज दर घटाने का सुझाव

You may also like

Business • Featured

नीर अमृत फाउंडेशन द्वारा नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान

4 days ago
Business • Featured

आरआर काबेल ने की काबेल स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम के विजेताओं की घोषणा

6 days ago
Featured • Health Care

आईएकॉन 2026 का आयोजन अहमदाबाद में 23 से

6 days ago

About the author

View All Posts

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Cancel reply

अक्षर योग केंद्र ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
एचडीएफसी बैंक के अभियान ने कान्स लायंस में सिल्वर जीता
Comment
    Share This!
    FacebookXPinterestLinkedIn

Topics

All Rajasthan News

All Rajasthan News

Recent Posts

  • पंचायत चुनाव की तैयारी: राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नया काम क्या है? 2026 के प्रमुख कार्यों पर नजर
  • नीर अमृत फाउंडेशन द्वारा नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान
  • राज्यवर्धन राठौड़ का खेलों पर फोकस, खिलाड़ियों के लिए सामने आया नया प्लान
  • पाकिस्तान बॉर्डर से ओलंपिक पोडियम तक: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की वीरता और विरासत

Categories

  • ARMY
  • Automobile
  • Business
  • development
  • Education
  • Entertainment
  • entrepreneurship
  • Featured
  • Finance
  • Food & Drinks
  • Gadgets
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • travel
  • Uncategorized
  • Visionary Entrepreneurs
Copyright © 2026.