Automobile Featured

निसान ने पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनने की ओर बढ़ाए कदम

निसान बहुत ही तेज़ी से शून्य उत्सर्जनके अपने दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है और इसके लिए कंपनी ने यह घोषणा की है कि यूकेसंयंत्र में बनने वाले सभी तीनों मॉडल पूरी तरह यानी 100 फीसदी इलेक्ट्रिक वर्ज़न मेंपेश किए जाएंगे।

घोषणा का मतलब है कि भविष्य के विनिर्माणके ब्लूप्रिंट, सुंदरलैंडमें स्थित ईवी36ज़ीरो हब में तीन इलेक्ट्रिकवाहन (ईवी), तीन गीगाफैक्ट्री और 3 अरब पाउंट का निवेश शामिल होंगे। यह निसान के 7,000 यूके कर्मचारी और यूके सप्लाई चेन के माध्यम मिलने वाली 30,000 नौकरियों के लिएखुशखबरी है।

इस परिवर्तनकारी प्रोजेक्ट में न सिर्फनिसान की प्रमुख गाड़ियों कशकाई और ज्यूक क्रॉसओवर्स के पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्ज़नशामिल होंगी, बल्कि निसान ने आज पुष्टि भी की है कि यूके उत्पादन के लिए तय किया गयातीसरा वाहन निसान लीफ होगा। यह ऐसी गाड़ी है जिससे वाहन उद्योग में क्रांतिकारी बदलावआने की उम्मीद है।

वाहन और बैटरी विनिर्माण दोनों को ही ईवी36ज़ीरोमाइक्रोग्रिड की मदद से संचालित किया जाएगा जिसमें निसान के विंड और सोलर फार्म कोशामिल किया जाएगा और इसमें निसान को और आसपास के सप्लायर्स को 100 फीसदी अक्षय ऊर्जाउपलब्ध कराने की क्षमता होगी।

सुंदरलैंड संयंत्र में सहकर्मियों के समक्षयोजनाओं की घोषणा करते हुए निसान के प्रेसिडेंट और सीईओ मकोतो उचिदा ने कहा: “बहुत ही उत्साहजनक, कार्बन उत्सर्जन को शून्य के स्तर पर लाने कीहमारी योजनाओं के मूल में इलेक्ट्रिक वाहन हैं। हम अपने प्रमुख यूरोपियन मॉडल के इलेक्ट्रिकवर्ज़न पेश करने जा रहे हैं, ऐसे में हम निसान के लिए, उद्योग के लिए और अपने ग्राहकोंके लिए नए दौर की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “ईवी36ज़ीरो प्रोजेक्ट के दम पर ब्रिटेन की अब तक की सबसे बड़ी कार फैक्ट्रीसुंदरलैंड संयंत्र हमारी भविष्य की योजनाओं के केंद्र में आ गया है। इसका मतलब है किहमारी यूके टीम भविष्य के वाहनों को डिज़ाइन करेगी, उनकी इंजीनियरिंग करेगी और उनकाविनिर्माण करेगी और यूरोप में निसान के लिए पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ नए आनेवाले कल की ओर ले जाएगी।”

आज की घोषणा के बाद निसान ने यह पुष्टिभी की है कि अब से यूरोप में उनकी सभी गाड़ियां पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और कंपनीको उम्मीद है कि वर्ष 2030 तक यूरोप में उनके सभी सवारी वाहन भी पूरी तरह इलेक्ट्रिकहो जाएंगे। निसान की ये कोशिशें सही अर्थों में स्थायी कंपनी बनने के लिए तय किए गएकंपनी के एंबिशन 2030 दृष्टिकोण पर भी आधारित हैं जो स्वच्छ, सुरक्षित और पहले के मुकाबलेअधिक समावेशी दुनिया की ओर एक कदम होगा।

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा: “निसान द्वारा किया गया निवेश यूके के ऑटोमोबाइल उद्योग में भरोसेका प्रमाण है जो हमारी अर्थव्यवस्था में सालाना 71 अरब पाउंड का भारी-भरकम योगदान देताहै। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि इस उद्यम से सुंदरलैंड का भविष्य, इलेक्ट्रिकवाहनों के इनोवेशन और विनिर्माण के लिए यूके की सिलिकॉन वैली के तौर पर सुरक्षित होजाएगा।

उन्होंने कहा, “यूके को कारोबार के लिए सबसे अच्छी जगह बनाना ही हमारी आर्थिक योजना के मूलमें है। हम निसान जैसे कारोबारों को यूके में अपनी जड़ें जमाने और अपना विस्तार करनेके रास्ते में हर कदम पर मदद करना जारी रखेंगे क्योंकि उज्ज्वल भविष्य के लिए दूरगामीनिर्णय ले रहे हैं।”

निसान हाल ही में अपने यूके परिचालन और आरएंडडी के लिए व्यापक सप्लाईचेन और आज घोषित किए गए दो नए मॉडल्स के विनिर्माण के लिए 1.12 अरब पाउंड निवेश करनेका निर्णय किया है। इसमें संयंत्र और विनिर्माण प्रक्रिया में सुधार, कौशल संबंधी प्रशिक्षणऔर सप्लायर्स के लिए टूलिंग शामिल हैं। इसके अलावा पहले फ्यूचर ईवी के लिए ईवी36ज़ीरोके पहले चरण में निसान ने 42.3 करोड़ पाउंड निवेश करने की घोषणा की है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics