Business Featured

इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड ने शानदार वित्तीय परिणामों की घोषणा की

लाइफ एसेंशियल्स के कारोबार में लगी एक प्रमुख कंपनी इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड ने 06 नवंबर, 2023 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में 30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड फाइनेंशियल  रिजल्ट्स को मंज़ूरी दे दी है। 

­30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही के लिए,ऑपरेशनल रेवेन्यू  17.11% बढ़ गया, जो फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 5712.55 लाख रुपये से फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में 6689.71 लाख रुपये हुआ। एबिटा (EBITDA) 420.98% बढ़ा और फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 211.11 लाख रुपये से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में 1099.84 लाख रुपये पहुंचा। फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में एबिटा (EBITDA) मार्जिन 3.55% से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में 1116 बीपीएस द्वारा 14.71% हो गया। शुद्ध लाभ (PAT)  248.71% बढ़ा, जो फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 215.88 लाख रुपये से फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में 752.79 लाख रुपये हुआ। शुद्ध लाभ (PAT) का मार्जिन फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 3.63% से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में 644 बीपीएस द्वारा 10.07% हो गया।

30 सितंबर 2023 को समाप्त छमाही के लिए, ऑपरेशनल रेवेन्यू  7.79% बढ़ गया और फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली छमाही में 11309.01लाख रुपये से फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली छमाही में 12189.55 लाख रुपये हुआ। एबिटा (EBITDA) में तकरीबन 407.23% की बढ़ोत्तरी हुई और ये  फाइनेंशियल ईयर 23 की पहली छमाही में 269.73 लाख रुपये से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली छमाही में 1368.15 लाख रुपये हुआ। फाइनेंशियल ईयर 23 की पहली छमाही में एबिटा (EBITDA) मार्जिन 2.34% से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली छमाही में 809 बीपीएस द्वारा बढ़कर 10.43% हो गया। शुद्ध लाभ (PAT) (टैक्स के बाद लाभ) 217.68% बढ़ गया, जो फाइनेंशियल ईयर 23 की पहली छमाही में 274.20 लाख रुपये से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली छमाही में 871.09 लाख रुपये हुआ। फाइनेंशियल ईयर 23 की पहली छमाही में शुद्ध लाभ (PAT) का मार्जिन 2.38% से  फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली छमाही में 426 बीपीएस द्वारा बढ़कर 6.64% हो गया।

फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही और फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली छमाही के प्रदर्शन पर कमेंट करते हुए, मैनेजमेंट ने कहा कि, “इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही के लिए शानदार वित्तीय परिणाम घोषित करके प्रसन्न है। भविष्य के लिए हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है और हम इस गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भविष्य पर नजर रखते हुए, इस वित्तीय वर्ष में, हमारा लक्ष्य 2700 मिलियन रुपये की सेल्स प्राप्त करना है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 15% की मज़बूत ग्रोथ दर्शाता है। जैसे-जैसे हम अपने व्यवसाय का विस्तार करना जारी रखते हैं, यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य निरंतर विकास की हमारी दृष्टि को दर्शाता है। हम अपने शेयरहोल्डर्स, क्लाइंट्स और समर्पित टीम के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं जिनके अथक प्रयास और अटूट समर्थन ने हमारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हम इनोवेशन, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और अपने सभी स्टेकहोल्डर्स को स्थायी मूल्य प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं”।

इससे पहले सितंबर में, कंपनी ने चावल और काजू की सप्लाई के लिए 120 मिलियन रुपये मूल्य के ऑर्डर की प्राप्ति की घोषणा की थी। कंपनी ने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विविधता लाने के साथ-साथ ग्रोथ को बढ़ाने की योजना बनाई है, साथ ही एक्विजिशन (अधिग्रहण) के माध्यम से कोर को मज़बूत करने के अवसर भी तलाशे हैं/ नेगोशिएशन (बातचीत)/विलय जो कंसीडरेशन के विभिन्न चरणों में है।

इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड मॉडर्न लाइफ को बनाए रखने के लिए उत्पादों और सेवाओं की आवश्यकता, जैसे भोजन (एग्रो प्रोडक्ट्स), कपड़े (टैक्सटाइल एंड गारमेंट्स), इंफ्रास्ट्रक्चर (कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट के लिए मटेरियल्स और सर्विसेस), और एनर्जी (रिन्यूएबल एनर्जी, इक्विपमेंट और प्रोजेक्ट्स के लिए मटेरियल्स, प्रोडक्ट्स और सर्विसेस) जैसी और अनेक लाइफ एसेंशियल्स में विशेषज्ञता रखती है। इफेक्टिव बेसिक लाइफ मटेरियल्स और सर्विसेस बनाने और प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कंपनी के रूप में, इंटेग्रा एसेंशिया एग्रो, हेल्थ एंड न्यूट्रीशन, क्लोदिंग, एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, बल्क मटेरियल आदि में अन्य जीवन-शैली से संबंधित उत्पादों की तरह अपनी पेशकशों के माध्यम से महत्वाकांक्षी जीवन स्तर और समृद्ध जीवन शैली को बढ़ाती है। कंपनी का प्रमोशन और प्रबंधन कंपनी के व्यवसायों से संबंधित विविध अनुभव वाले विशेषज्ञों की एक कोर टीम द्वारा किया जाता है और कंपनी  ऑपरेशनल फैसिलिटीज़ के अधिग्रहण के माध्यम से लगातार अपने व्यवसाय का विस्तार कर रही है।

यह वर्तमान में अपने बिज़नेस इंट्रेस्ट  को व्यापक बनाने के लॉन्ग-टर्म प्लान  के हिस्से के रूप में प्रॉसेसिंग फैसिलिटीज़ के अधिग्रहण को  एनालाइज़, कम्पेयर और फाइनलाइज़ कर रहा है। कंपनी की सिक्योरिटीज़ बीएसई (स्क्रिप कोड: 535958), और एनएसई (स्क्रिप कोड: एसेंशिया) पर सूचीबद्ध हैं।