भारत के प्रमुख शिपिंग प्लैटफॉर्म्स में से एक आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने एक्सप्रेस ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स में ग्लोबल लीडर- फेडेक्स के साथ रणनीतिक भागीदारी की है। इस सहयोग का लक्ष्य क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स के लैंडस्केप को नए अंदाज में पेश करना है। इसके लिए भारत में बेहतरीन शिपिंग सॉल्यूशन्स पेश किए जाएगे और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में प्रवेश करने वाले ई-कॉमर्स विक्रेताओं के खर्च में पर्याप्त बचत की जाएगी।
एक फेडेक्स-कॉम्पैटिबल समाधान प्रदाता के रूप में, आईथिंक लॉजिस्टिक्स दुनियाभर में भारतीय ई-कॉमर्स बिजनेस को आगे बढ़ने के लिए मजबूत बनाने का काम कर रहा है। यह भागीदारी विक्रेताओं को आसानी से केवल एक क्लिक के साथ अपना खुद का फेडेक्स अकाउंट बनाने, प्रोसेस को मैनेज करने और अनावश्यक मुश्किलों को दूर करने में मदद करती है। इसका अंतिम लक्ष्य एक ऐसा व्यापक समाधान प्रदान करना है जो इंटरनेशनल शिपिंग की समस्याओं को दूर करने के साथ ही ऑपरेशनल एफिशिएंसी में बढ़ोतरी करे।
प्रमुख फेडेक्स सेवाओं पर 76% तक की महत्वपूर्ण छूट तक पहुँच प्राप्त करने के लिए विक्रेताओं के लिए एक्सक्लूसिव अवसर इस सहयोग की सबसे बड़ी विशेषता है। ई-कॉमर्स एंटरप्रेन्योर्स फेडेक्स की बेहतरीन सेवाओं के समूह की शक्ति का लाभ उठा सकते हैं जिसमें फेडेक्स इंटरनेशनल प्रायोरिटी एक्सप्रेस शामिल हैं, जो 2-3 दिनों की तेज डिलीवरी सेवा प्रदान करती है। इसके अलावा वे फेडेक्स इंटरनेशनल प्रायोरिटी का उपयोग करते हुए बेहद आसानी से 2-3 दिनों के भीतर 220 से ज़्यादा देशों में अपनी पहुँच का विस्तार कर सकते हैं। ज़्यादा वज़न वाले शिपमेंट्स के लिए यह सहयोग फेडेक्स इंटरनेशनल प्रायोरिटी फ्रेट के माध्यम से 3-4 कारोबारी दिनों में डिलीवरी में तेज़ी लाने का लाभ पेश करता है। फेडेक्स इंटरनेशनल इकोनॉमी के साथ किफायती सॉल्यूशन्स भी उपलब्ध हैं, जो समझदारी के साथ बचत के लिए 4-5 दिनों में सेवा प्रदान करता है, जबकि फेडेक्स इंटरनेशनल ईकोनॉमी फ्रेट के माध्यम से भारी शिपमेंट्स किफायती तरीके से अपने गंतव्य स्थानों तक पहुँचते हैं। अलग-अलग तरह की ये सर्विसेज विक्रेताओं को सशक्त करता है ताकि वे तेज गति, एफिशिएंसी एवं आर्थिक फायदें के साथ अपने इंटरनेशनल शिपिंग प्रयासों के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी पहुँच में बढ़ोतरी कर सकें।
आईथिंक लॉजिस्टिक्स की को-फाउंडर सुश्री ज़ैबा सारंग का कहना है, “प्रत्येक ई-कॉमर्स क्रॉस-बॉर्डर विक्रेता, चाहे छोटा हो या बड़ा, के लिए अभिनव शिपिंग इनोवेशन को लाकर यथा-स्थिति को चुनौती देना आईथिंक लॉजिस्टिक्समें हमेशा से हमारा मूल विज़न रहा है। फेडेक्स जैसी प्रसिद्ध संस्था के साथ भागीदारी हमें और हमारे विक्रेताओं को दुनिया भर में पहुँच और बेजोड़ सेवा को और भरोसेमंद बनाने के काफी करीब लाती है।













Add Comment