हालिया वर्षों में, भारत में हैलोवीन के जश्नों को लोकप्रियता मिली है और ज्यादा से ज्यादा लोग उत्सव मनाने के इस अवसर को पसंद कर रहे हैं। हैलोवीन पारंपरिक रूप से कॉस्ट्यूम्स, भुतहा सजावटों और ‘ट्रिक ऑर ट्रीटिंग’’ की पसंदीदा परंपरा के साथ जुड़ा रहा है। ट्रिक ऑर ट्रीटिंग के दौरान बच्चे और यहाँ तक कि बड़े भी घर-घर जाते हैं और कैण्डीज़ तथा मिठाइयाँ मांगते हैं। हालांकि, मीठी चीजें ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत और तंदुरुस्ती से जुड़ी चिंताएं बढ़ जाती हैं।
भारत में सेहत को लेकर सचेत रहने वाले कई लोग और परिवार पारंपरिक मीठी चीजों के विकल्प खोज रहे हैं। यहाँ एवोकैडो से बनने वाली रेसिपीज़ हैलोवीन के जश्नों में परोसने के लिये एक सेहतमंद और स्वादिष्ट विकल्प के रूप में काम आ सकती हैं। वर्ल्ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन आपके लिये रेसिपी के चार मजेदार आइडियाज़ लेकर आया है।
अपने चमकीले हरे रंग, अनोखे टेक्सचर और बेहतरीन वर्सेटिलिटी के कारण एवोकैडो कम शुगर वाली स्वादिष्ट हैलोवीन रेसिपीज़ की एक शानदार श्रृंखला बना सकते है, जिसे बच्चे और बड़े पसंद करेंगे, साथ ही अपने बेहतरीन स्वाद के अलावा एवोकैडोज़ महत्वपूर्ण पोषकतत्वों से भी भरे होते हैं, जैसे कि हेल्थी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स।













Add Comment