जापान मोबिलिटी शो में निसान मोटर कंपनी लिमिटेड ने पांच “हाइपर” कॉन्सेप्ट वाहनों की इनोवेटिव सीरीज़ की शानदार पेशकश निसान हाइपर फोर्स लॉन्च की। शो में 3 अक्टूबर से हर हफ्ते लॉन्च किए जा रहे एक ईवी कॉन्सेप्ट के साथ निसान ने ग्राहकों की भविष्य की ज़रूरतों और जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए नए उत्पाद पेश करने और इनोवेशन व उत्साह से लोगों के जीवन को भर देने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
निसान के प्रेसिडेंट और सीईओ मकोतो उचिदा ने कहा, “आज पेश की गई सभी पांच कॉन्सेप्ट कारें, भविष्य की प्रतीक हैं और “वह करने की हिम्मत करना जो दूसरे लोग नहीं कर सकते” की हमारी मूल भावना को दर्शाती है। हमने अपने ईवी इनोवेशन को बेहतर बनाया है और मोबिलिटी से आगे बढ़कर हम कहीं अधिक स्थायी दुनिया बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। ये सभी ईवी अपने शौक और सपनों से समझौता किए बिना स्वच्छ, साफ और हर किसी के लिए समावेशी दुनिया बनाने के हमारे भविष्य को दर्शाते हैं। इनोवेशन की ताकत से निसान ऐसा भविष्य तैयार कर रही है जहां हर कोई मोबिलिटी के उत्साह का आनंद ले सकता है।”
पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इस हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार का उद्देश्य ड्राइविंग का बेहतर अनुभव देने के साथ-साथ पर्यावरण के लिहाज़ से अच्छी परफॉर्मेंस और रोज़ाना इस्तेमाल के लिहाज़ से आराम देना है।
अगर इस गाड़ी की बात की जाए तो यह हाई-आउटपुट वाली ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है जिसमें ऑप्टिमल-वेट-बैलेंसिंग का खयाल रखा गया है। इसके अलावा, इसमें ऑल-सॉलिड- स्टेट बैटरी है जो बहुत ही सटीक तरीके से और तेज़ एक्सीलरेशन के साथ 1,000 केडब्ल्यू तक का आउटपुट दे सकता है। निसान के ई-फोर्स ऑल-व्हील कंट्रोल टैक्नोलॉजी (Nissan’s e-4ORCE all-wheel control technology) का आधुनिक स्वरूप पावरफुल डाउनफोर्स और हाई-स्ट्रेंथ कार्बन की खूबी के साथ कम वजन वाली बॉडी, मोड़ों और घुमावदार सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग की सुविधा देती है।













Add Comment