Automobile • Featured

ह्यूंडई के सभी मॉडल में छह एयरबैग का एलान

भारत की पहली स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर और अपनी शुरुआत से ही यात्री कारों की सबसे बड़ी निर्यातक ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने भारतीय ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षित मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदान करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को मजूबती देते हुए आज तीन अहम घोषणाएं कीं।

  •  ह्यूंडई के सभी मॉडल और सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर के रूप में 6 एयरबैग मिलेंगे
  • सुरक्षा के मामले में ह्यूंडई के प्रयासों के प्रमाण के रूप में ह्यूंडई वरना को ग्लोबल एनसीएपी की तरफ से एडल्ट एंड चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में 5- स्टार रेटिंग मिली है
  • भारत के लिए एक सुरक्षित रोडमैप की दिशा में काम करते हुए एचएमआईएल ने 3 मॉडल्स के साथ बीएनसीएपी में स्वैच्छिक रूप से हिस्सा लेने का एलान किया है, आगे अन्य मॉडल को भी इसमें लाया जाएगा

इन ऐतिहासिक घोषणाओं को लेकर एमडी एवं सीईओ श्री उनसू किम ने कहा, ‘ह्यूंडई में सभी की सुरक्षा (#safetyforall) हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्टैंडर्ड व्हीकल सेफ्टी फीचर्स के मामले में हम हमेशा नए बेंचमार्क बनाते रहे हैं। आज हमें सभी मॉडल एवं सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में पेश करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इसके अतिरिक्त, जीएनसीएपी की तरफ से ह्यूंडई वरना को एडल्ट एंड चाइल्ड आक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए मिले 5- स्टार रेटिंग के साथ सुरक्षित मोबिलिटी के मामले में हमने एक और मील का पत्थर पार किया है। हम केवल स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर ही नहीं, बल्कि सेफ मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर भी हैं। भारतीय सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाते हुए एचएमआईएल भारत में व्हीकल सेफ्टी के मानकों को और ऊपर उठाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगी।’

अपनी शुरुआत से ही ह्यूंडई मोटर इंडिया ग्राहकों के लिए सेफ्टी टेक्नोलॉजी तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में प्रयासरत है। 2023 में एचएमआईएल ने महत्वपूर्ण सेफ्टी इक्विपमेंट को स्टैंडर्ड फीचर बनाते हुए और हाई वॉल्यूम मॉडल्स में एक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाते हुए सुरक्षा के मामले में कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए हैं।

Topics