बचाव के मिशन पर निकला एक आदमी और सीरिया केयुद्ध-क्षेत्र में बंधक बनी एक लड़की, यह लड़की मौत की दुनिया सेबाहर कैसे निकलेगी? डिज़्नी+ हॉटस्टार बचाव के मिशन पर आधारितसाल की सबसे बड़ी सीरीज‘द फ्रीलांसर’ को रिलीज करने के लिये तैयार है। यह सीरीजशिरीश थोराट की किताबअ टिकट टू सीरिया पर आधारित है, भाव धूलिया इसके निर्देशक हैं, फ्राइडे स्टोरीटेलर्स इसके निर्माता हैं औरनीरज पांडे इसकेरचनाकार एवं शोरनर हैं। द फ्रीलांसर 1 सितंबर, 2023 कोडिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिये तैयार है और इसमें लोकप्रियअभिनेतामोहित रैना औरअनुभवी अभिनेता अनुपम खेर एवं कश्मीरा परदेशी मुख्यभूमिकाएं निभा रहे हैं। इस सीरीज मेंसुशांत सिंह, जॉनकोक्केन, गौरी बालाजी, नवनीत मलिक, मंजरी फडनीस, सारा जेन डियास, आदि जैसे प्रतिभाशालीकलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आयेंगे।
‘द फ्रीलांसर’ ऐक्शन और रोमांच से भरपूर है। एक दृश्य की शूटिंग करते हुए, हमारे प्यारे फ्रीलांसर, यानि मोहित रैना को सेट पर चोट लग गई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और शूटिंग करते रहे।
इस अनुभव के बारे में बताते हुये, मोहित रैना ने कहा, ‘’बहरहाल, हर स्क्रिप्ट की अपनी चुनौतियाँ होती हैं और ‘द फ्रीलांसर’ भी इससे अलग नहीं है। एक ऐसे इंसान का किरदार निभाना, जो अपना बच्चा खो चुका है, बेहद दुखी कर सकता है। मैंने जैसे ही ‘कट’ सुना, उस स्थिति से बाहर होने की कोशिश की। यह आपको बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।‘’
आलिया को बचाने के लिये ‘द फ्रीलांसर’ का मिशन देखिये, 1 सितंबर 2023 से सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर













Add Comment