Automobile Featured

एमजी मोटर इंडिया ने छात्राओ को कौशल प्रशिक्षण में करेगी मदद, जेडएस ईवी दिया

एमजी मोटर इंडिया ने आज अपने एमजी नर्चर कार्यक्रम के तहत बनस्थली विद्यापीठ को एक जेडएस ईवी को पेश किया। इसका उद्देश्य वर्तमान और आगामी इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलॉजीस पर छात्रों के कौशल बढ़ाने में मदद करना है। बनस्थली विद्यापीठ साल 1935 से महिला शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान है। विश्वविद्यालय के छात्र अब एमजी के प्रमुख वाहन, जेडएस ईवी में मौजूद उन्नत तकनीक के माध्यम से ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में व्यावहारिक अनुभव और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने में सक्षम होंगे। यह पहल  एमजी के ’कनेक्टेड ऑटोनॉमस शेयर्ड इलेक्ट्रिक’ (केस) मोबिलिटी को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप है।

एमजी जेडएस ईवी एक व्यावहारिक शिक्षण उद्देश्य पूरा करेगा, जो बनस्थली विद्यापीठ के छात्रों को आधुनिक और जटिल इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलॉजीस की जटिलताओं को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। छात्र विभिन्न कम्पोनेंट, टेक्नोलॉजीस और प्रक्रियाओं का अध्ययन करके न केवल प्रमुख ऑटो सिस्टम का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करेंगे, बल्कि भविष्य के लिए अपनी रोजगार क्षमता भी बढ़ाएंगे।

एसोसिएशन के बारे में बोलते हुए, एमजी मोटर इंडिया के एमजी नर्चर के निदेशक समीर जिंदल ने कहा कि छात्राओं के लिए ऑटोमोटिव क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अधिक अवसर बनाने से मोबिलिटी सेक्टर में विविध प्रतिभाओं की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा।

एमजी मोटर इंडिया के साथ साझेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए, सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान के निदेशक डॉ. अंशुमन शास्त्री ने कहा कि हम इस अमूल्य अवसर को प्रदान करने के लिए एमजी के आभारी हैं, जो हमारे छात्रों को इलेक्ट्रिक वाहन यांत्रिकी और इसकी अत्याधुनिक तकनीक गहन प्रशिक्षण/ इमर्सिव लर्निंग में सक्षम बनाएगा। इस साझेदारी के माध्यम से, हम एक लचीला और सक्षम कार्यबल बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं , जो प्रमुख ऑटोमोटिव सिस्टम के प्रत्यक्ष ज्ञान और कौशल से लैस है और भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के गतिशील विकास में सक्रिय रूप से योगदान देता है। 

ऑटोमोटिव क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एमजी के समर्पण को “ड्राइव हर बैक“ और “प्रेरणा“ जैसी अनूठी पहलों के माध्यम से दर्शाया गया है। ये कार्यक्रम महिलाओं के कौशल को बढ़ाने और उन्हें उनके करियर के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक परामर्श, उपकरण और संसाधन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।