Entertainment • Featured

डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार ने ‘आखिरी सच’ सीरीज की घोषणा की

एक रात, एक परिवार, कई मौतें, एक जाँच अधिकारी और तरह-तरह की थ्‍योरीज़! डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार  ने अपने आगामी इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर ‘आखिरी सच’  की घोषणा की है, जोकि सच्‍ची  घटनाओं से प्रेरित है। यह सीरीज कई रहस्‍यों को उजागर करेगी और हर किरदार की जिन्‍दगी की तह तक जाएगी। निर्विकार फिल्‍म्‍स  द्वारा निर्मित, रॉबी ग्रेवाल  द्वारा निर्देशित और सौरव डे  द्वारा लिखित आखिरी सच  की स्‍ट्रीमिंग 25 अगस्‍त, 2023 से सिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार  पर होगी। तमन्‍ना भाटिया, अभिषेक बैनर्जी, शिविन नारंग, दानिश इकबाल, निशु दीक्षित, कृति विज और संजीव चोपड़ा  जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ ‘आखिरी सच’  आपको भावुक कर देने वाले सफर पर ले जाता है। उफनते तनाव की पृष्‍ठभूमि पर आधारित यह सीरीज आपको कहानी से बांधकर रखेगी!

भारत में, हम परिवार और उससे जुड़ी भावनाओं को सबसे ज्‍यादा महत्‍व देते हैं। एक संयुक्‍त परिवार में जन्‍म लेकर बड़ा होना, जहाँ कई पीढ़ियाँ एक ही छत के नीचे रहती हैं, एक तरीके से जिन्‍दगी को आकार देता है, जबकि एकल परिवार में पलना-बढ़ना एक अलग अनुभव होता है। अभिषेक बैनर्जी ने इस सीरीज में भुवन का किरदार निभाया है- वह एक ऐसा इंसान है जिसने अपनी पूरी जिंदगी एक बड़े परिवार के बीच बिताई है। अभिषेक ने बताया कि इससे पहले वह कभी भी एक संयुक्‍त परिवार में नहीं रहे।

इसके बारे में, इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर ‘आखिरी सच’ में भुवन का किरदार निभा रहे एक्‍टर अभिषेक बैनर्जी ने कहा, “मैं कभी संयुक्‍त परिवार में नहीं रहा और इस शो ने मुझे संयुक्‍त परिवार में मिलने वाली खुशी और परेशानियों का अहसास कराया है। मैं हमेशा उन लोगों की प्रशंसा करता हूं जो संयुक्‍त परिवार में रहते हैं और अपने परिवार के लोगों को आपस में जोड़कर रखते हैं। पश्चिम की तुलना में यह भारत में निश्चित तौर पर ज्‍यादा आम है। इससे पता चलता है कि हम अब भी अपने पारिवारिक मूल्‍यों से जुड़े हैं, एक-दूसरे की आवश्‍यकताओं से ताल-मेल बैठा सकते हैं और कभी-कभी किसी के साथ सहमत या असहमत हो सकते हैं। ‘आखिरी सच’ ने मुझे मेरे परिवार की देखभाल करना सिखाया है, क्‍योंकि हर अच्‍छी चीज की शुरुआत परिवार से होती है। इसलिये, इसकी पहचान को बनाए रखना बहुत मायने रखता है।” 

~ 25 अगस्‍त, 2023 से डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होने जा रहे ‘आखिरी सच’ के साथ रहस्‍य को उजागर करने निकली आन्‍या के मिशन से जुड़ें ~

Topics