Business • Featured

ईज़मायट्रिप का जीबीआर सर्वोच्च स्तर पर

भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवेल टेक्‍नोलॉजी प्लैटफॉर्म, ईज़मायट्रिप डॉटकॉम ने पहली तिमाही के शानदार नतीजों की घोषणा के साथ वित्त वर्ष 24 की मजबूत शुरुआत की है। कंपनी ने स्‍थायी वृद्धि की अपनी उल्लेखनीय यात्रा को जारी रखा है, जैसा कि इसने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में शानदार 42.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 2,371 करोड़ रुपये का अभी तक का उच्चतम तिमाही जीबीआर दर्ज किया। यह तिमाही एक महत्वपूर्ण अवसर भी है, क्योंकि कंपनी ने इसी तिमाही में अपनी 15वीं वर्षगाँठ मनाई। पिछले 15 वर्षों में यह धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ते हुए ओटीए उद्योग में अग्रणी कंपनी बन गई है।

पूरी तिमाही के दौरान कंपनी ने अपना ध्यान लगातार ग्राहक केन्द्रीयता और रणनैतिक ब्रैंड निर्माण पद्धतियों पर केन्द्रित रखा है। इसने अनेक पहल आरम्भ की जिनसे इसके ग्राहकों को यात्रा के सबसे बढ़िया सौदे प्राप्त हुए। कंपनी की 15वीं वर्षगाँठ के लिए इसके मेगा सेल और अभिनव ब्रैंड बाज़ार से इसे अपने प्लैटफॉर्म पर बड़ी संख्‍या में ग्राहकों को आकर्षित करने की शक्ति मिली। अपनी विस्तार की रणनीति के अनुरूप, कंपनी ने पहली बार ऑनलाइन फ्रैंचाइज़ी मॉडल अपनाया और सूरत, जयपुर, पटियाला, तथा लुधियाना में नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर्स खोलकर अपनी घरेलू मौजूदगी बढ़ाई। इस विस्तार से न केवल ब्रैंड की उपस्थिति बढ़ी है, बल्कि ग्राहकों का अनुभव भी बेहतर हुआ है, जो उत्कृष्टता के प्रदर्शन के प्रति कंपनी के निरंतर समर्पण का प्रमाण है।

कंपनी के उपरोक्‍त सभी ग्राहक-प्रथम प्रयासों के फलस्वरूप इसने 42.6 प्रतिशत वार्षिक की तिमाही जीबीआर वृद्धि दर्ज की और इसकी जीबीआर (वैश्विक बजटीय आमदनी) की राशि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के 1,663.10 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 2,371.0 करोड़ रुपये पर पहुँच गई। समायोजित आमदनी में भी 46.9 प्रतिशत  की मजबूत वृद्धि दर्ज हुई, जिसकी राशि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के  131.5 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 193.2 करोड़ रुपये पर पहुँच गई। कंपनी लगातार लाभ अर्जित करती रही और आज यह लगातार लाभ प्राप्‍त करने वाली कुछ गिनी-चुनी आधुनिक कंपनियों में से एक है। इसने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए  25.9 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया है।

कंपनी ने सभी वर्गों में उल्लेखनीय परिमाण वृद्धि दर्ज की है। ईज़मायट्रिप ने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 32.1 लाख एयर टिकटों (रद्द करने के बाद शुद्ध संख्या) की बिक्री की, जिसकी वार्षिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 22.4 लाख बुकिंग्स की तुलना में 43.3 प्रतिशत है। नॉन-एयर सेग्मेंट्स में वृद्धि के प्रति अपनी वचनबद्धता के साथ कंपनी इन श्रेणियों में रणनैतिक वृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रही है। तिमाही के दौरान होटल सेगमेंट में तेजी आई और मजबूत वृद्धि देखी गई। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कुल होटल नाइट्स की संख्या वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के 0.7 लाख की तुलना में जबरदस्त 123.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1.6 लाख थी। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में दूसरी श्रेणियों में, जिनमें ट्रेन, बस और अन्य शामिल हैं, उत्साहवर्द्धक 39.6 प्रतिशत वार्षिक की वृद्धि हुई, जिसके फलस्वरूप बुकिंग्स की संख्या वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही की 1.6 लाख से बढ़कर 2.2 लाख हो गई।

ईज़मायट्रिप का दुबई परिचालन तेजी से आगे बढ़ रहा है और जीबीआर के मामले में यह एक असाधारण तिमाही रही है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 53.0 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ, जिसने वार्षिक आधार पर 7.1 करोड़ रुपये पर 648.8 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 43.3 करोड़ रुपये पर 22.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की। दुबई से संचयी जीबीआर अब 171.4 करोड़ रुपये है।

रणनैतिक सहयोग की अपनी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए ईज़मायट्रिप ने अपने समग्र ब्रैंड में वृद्धि के लक्ष्य के साथ प्रतिष्ठित सहयोग करके अपना ब्रैंड मूल्य और ज्यादा मजबूत किया है। तिमाही के दौरान कंपनी ने स्पाइसजेट एयरलाइन्स के साथ महत्वपूर्ण जनरल सेल्स ऐग्रीमेंट (जीएसए) किया है। इस साझेदारी से ईज़मायट्रिप को भारतीय बाज़ार में ग्राहकों के लिए अन्य उत्पादों और सेवाओं के साथ-साथ यात्री टिकटों की प्रभावकारी मार्केटिंग की क्षमता प्राप्त हो गई है।

इसके अलावा, कंपनी जून 2023 में दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैडेल लीग 2023 की आधिकारिक यात्रा सहयोगी भी बनी थी। इस टूर्नामेंट को विभिन्न प्लैटफ़ॉर्मों पर प्रसारित किया गया था और भारी संख्या में दर्शक इससे जुड़े थे।

ईज़मायट्रिप का प्राथमिक फोकस ग्राहकों को सबसे बेहतरीन अनुभव प्रदान करने पर बना हुआ है और यह एक व्यापक वैश्विक यात्रा परितंत्र बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। तिमाही के दौरान कंपनी को मिले जबरदस्त समर्थन से नवाचार और ग्राहकों का भरोसा एवं निष्ठा जीतने के प्रति कंपनी की वचनबद्धता इस पुनः पुष्टि होती है। जैसा कि सरकार की विभिन्न पहलों के कारण इस उद्योग में जबरदस्त वृद्धि होनी तय है, ईज़मायट्रिप को इन अवसरों का लाभ उठाने और प्रगति की राह पर अगुआई करने की पक्का भरोसा है। 

Topics