जाने-माने ऑनलाईन मल्टी-कैटेगरी गिफ्टिंग प्लेटफॉर्म आईजीपी ने इस रक्षाबंधन एक उल्लेखनीय उपलब्धी हासिल की है। प्लेटफॉर्म ने भारत के मैप पर राखियों से सबसे लम्बी ब्रेसलेट चेन बनाकर नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो संदेश देती है कि ‘सभी भारतीय हमारे भाई बहन हैं’ यह रक्षाबंधन के जश्न के साथ एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने की आईजीपी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
इससे पहले 16 अगस्त 2013 को 1,829.29 मीटर (6001 फीट 7.15 इंच) की सबसे लम्बी चेन का रिकॉर्ड बनाया गया था, जिसमें 19,953 ब्रेसलेट्स जोड़े गए थे। आईजीपी ने राखियों से 1,25,560 ब्रेसलेट्स को जोड़कर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और बड़ी ही सावधानी से 1,46,486 फीट लम्बी चेन तैयार की है।
राखियों से बनी इस ऐतिहासिक ब्रेसलेट चेन के बीचों-बीच आईजीपी का लोगो और इसकी टेगलाईन है, जो सभी भारतीयों को एक दूसरे के साथ जोड़ने और उन्हें एकजुट करने की प्लेटफॉर्म की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आयोजन के बाद ये राखियां एचएचएसएस (हड़ौती हस्त शिल्प संस्थान) के सदस्यों तथा सीमा पर रक्षा करने वाले बहादुर जवानों को उपहार में दी जाएंगी।
आईजीपी के सीईओ एवं संस्थापक श्री तरूण जोशी ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, ‘‘इस उपलब्धि से हम बेहद खुश हैं, हमने राखियों से सबसे लम्बी ब्रेसलेट चेन बनाकर नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। हमारी यह उपलब्धि सभी भारतीयों के बीच प्यार, सम्मान और एकजुटता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक ऋषि नाथ ने कहा, ‘‘रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आईजीपी ने आज राखियों से सबसे लम्बी ब्रेसलेट चेन बनाकर एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। मैं आईजीपी को इस नए रिकॉडै के लिए बधाई देना चाहता हूँ।”
16 अगस्त 2023 को इस उपलब्धि का जश्न जयपुर के प्रतिष्ठित जवाहर कला केन्द्र में एक भव्य समारोह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों, कारीगरों ने हिस्सा लिया, जो आईजीपी के साथ काम करते हुए ये खूबसूरत राखियां बनाती हैं। आईजीपी अपने इन प्रयासों के माध्यम से भारतीय मूल्यों एवं रक्षाबंधन को महत्व देने तथा देश के लोगों को एकजुट करने की दिशा में तत्पर है।
आईजीपी उन सभी लोगों के प्रति आभारी है जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया और सभी को इस उपलब्धि के गौरव को साझा करने के लिए आमंत्रित करती है। राखियों से ब्रेसलेट चेन का रिकॉर्ड बनाना देश की एकता का प्रतीक है।













Add Comment