Business • Featured

सूर्योदय ने 48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया

वित्त-वर्ष की पहली तिमाही के दौरान सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का निवल लाभ सालाना आधार पर 514 प्रतिशत शानदार बढ़ोतरी के साथ 47.6 करोड़ रुपये  हो गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 7.8 करोड़ रुपये  था। बैंक की इस शानदार प्रगति का श्रेय अन्य आय में जबरदस्त वृद्धि, ब्याज से होने वाली निवल आय में अच्छी बढ़ोतरी तथा उपबंधों एवं आकस्मि‍क व्यय में गिरावट को जाता है।

एसएसएफबी की ब्याज से होने वाली निवल आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 225 करोड़ रुपये  (जो एक साल पहले की तिमाही में 177 करोड़ रुपये थी) हो गई। अन्य आय भी सालाना आधार पर 288 प्रतिशत बढ़कर 51 करोड़ रुपये (एक साल पहले की तिमाही में 13.2 करोड़ रुपये) हो गई। उपबंधों एवं आकस्मिक व्यय में सालाना आधार पर 22.6 प्रतिशत गिरावट आई, जो 53.7 करोड़ रुपये (69.3 करोड़ रुपये की तुलना में) तक पहुंच गई।

बैंक के ग्राहकों की संख्या ~24.3 लाख है, जिसमें 30 जून, 2022 तक के आंकड़ों के आधार पर 21.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 609 है, जिनमें देनदारी पर केंद्रित आउटलेट की संख्या 95 तथा परिसंपत्ति पर केंद्रित शाखाओं की संख्या 325 है और इसमें 189 ग्रामीण केंद्र भी शामिल हैं। कर्मचारियों की कुल संख्या 6,386 है।

मौजूदा प्रदर्शन के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए, श्री भास्कर बाबू, एमडी एवं सीईओ, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, ने कहा: “वित्त वर्ष 2024 की शुरुआत हमारे बैंक के साथ-साथ कुल मिलाकर इस क्षेत्र की स्थिति काफी मजबूत रही है। उद्योग जगत की बात की जाए, तो आरबीआई ने रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखते हुए मौजूदा स्थिति को बरकरार रखा है। आरबीआई की ओर से अस्थायी उपाय के रूप में अनुसूचित बैंकों के लिए 19 मई, 2023 और 28 जुलाई, 2023 के बीच उनकी शुद्ध मांग एवं सावधि देनदारियों (एनडीटीएल) के बढ़ने पर 10 प्रतिशत का वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात बनाए रखना भी अनिवार्य कर दिया है। मौजूदा व्यवस्था के भीतर मौजूद अतिरिक्त नकद को अवशोषित करने के उद्देश्य से इस उपाय को अपनाया गया है।

हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बैंक की सकल अग्रिम राशि 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 6,372 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2.1 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ हमारा विकास लोन पोर्टफोलियो 1,283 करोड़ रुपये है। विकास लोन दरअसल अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन की श्रेणी में हमारे बैंक का एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट है, जिसे बैंक के मौजूदा जेएलजी ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, और इस पोर्टफोलियो का एक बड़ा हिस्सा सीजीएफएमयू के अंतर्गत आता है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान बैंक के संवितरण में सालाना आधार पर 17.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,190 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Topics