Business Featured

कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स का नाम कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स हुआ

भारत में वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी – कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड (KIAL) ने आज कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड (KAAML) के रूप में अपनी नई पहचान की घोषणा की। यह बदलाव दर्शाता है कि, कंपनी सर्वोत्तम श्रेणी के निवेश तथा मजबूत शासन-प्रणाली पर आधारित वैकल्पिक निवेश फर्म के निर्माण एवं संचालन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है।

बीते 17 सालों में, हमने निजी इक्विटी, रियल एस्टेट, निजी क्रेडिट, रणनीतिक स्थितियों, डेटा सेंटर, बुनियादी ढांचे और निवेश संबंधी सलाह को शामिल करते हुए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का एक समूह तैयार किया है। सम्मिलित रूप से 18 बिलियन डॉलर (1.47 ट्रिलियन रुपये) से अधिक की परिसंपत्ति जुटाकर/प्रबंधित करके, कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स भारत में वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन क्षेत्र की अग्रणी और सबसे विविधतापूर्ण कंपनियों में से एक बन गया है। अत्यधिक सक्षम और सशक्त नेतृत्वकर्ता इनमें से प्रत्येक कार्यक्षेत्र की कमान संभालते हैं, जिन्हें इस क्षेत्र की गहन जानकारी है और वे पिछले दो दशकों से अधिक समय से कोटक समूह के साथ हैं।

इस अवसर पर कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्रीनि श्रीनिवासन ने कहा, “परिसंपत्ति चयन, परिसंपत्ति आवंटन और परिसंपत्ति प्रबंधन ही हमारे प्रस्ताव की बुनियाद है। इसी बात को उजागर करने के लिए हमने अपनी कंपनी का नाम बदलकर कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड कर दिया है। देश-विदेश में मौजूद हमारे ग्राहक निवेश के बारे में सर्वोत्तम जानकारी पाना चाहते हैं और उन्हें अच्छी तरह लागू करना चाहते हैं। नाम में किया गया बदलाव, वास्तव में सम्मिलित रूप से 1.47 ट्रिलियन रुपये की पूंजी की ताकत का उपयोग करने और पारदर्शिता एवं शासन-प्रणाली के वैश्विक मानकों का पालन करते हुए भारत में विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में उपलब्ध सर्वोत्तम अवसरों की ओर निर्देशित करने की हमारी रणनीति को दर्शाता है। संक्षेप में कहा जाए तो, यही सबसे अच्छा ‘विकल्प’ है, चाहे आप इसे किसी भी नज़रिये से देखें।”

सुश्री लक्ष्मी अय्यर, सीईओ – निवेश एवं रणनीति, कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड ने कहा, “धीरे-धीरे बाज़ार जटिल होते जा रहे हैं और विकल्पों का दायरा बढ़ रहा है, लिहाजा निवेश संबंधी फैसले लेने के लिए ज्ञान, कौशल की आवश्यकता होती है, और सबसे अहम बात यह है कि प्रत्ययी क्षमता में निवेशकों के हितों के अनुरूप होनी चाहिए। और सही मायने में यही हमारे ग्राहकों के लिए हमारा मूल्य प्रस्ताव है। निवेश के क्षेत्र में विशेषज्ञ होने के नाते, भारत के साथ-साथ दुनिया भर के निवेशकों को अत्याधुनिक निवेश समाधान उपलब्ध कराना और आर्थिक परिदृश्य में आगे बढ़ने में उनकी सहायता करना ही हमारा लक्ष्य है।”

कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स भारत में बिल्कुल अनोखे और लीक से हटकर निवेश के अवसरों की पहचान करने में लगातार सबसे आगे रहा है और हम अपने ग्लोबल एलपी (LPs) तथा घरेलू पारिवारिक कार्यालय निवेशकों के फायदे के लिए इसे आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। 

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics