Business Featured

दूरसंचार विभाग, राजस्थान लाइसेंस सेवा क्षेत्र, जयपुर

झालाना डूंगरी स्थित कार्यालय अपर महानिदेशक दूरसंचार, दूरसंचार विभाग, राजस्थान लाइसेंस सेवा क्षेत्र, जयपुर द्वारा महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के साथ मिलकर राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें अपर महानिदेशक दूरसंचार श्री सिद्धार्थ पोखरना, उप महानिदेशक (सेवा अनुपालन) श्री जसवंत डाबी, उप महानिदेशक (ग्रामीण) श्री सुरेन्द्र राय, उप महानिदेशक (प्रशासन) श्री कैलाश चन्द्र, निदेशक (प्रशासन) श्री द्वारका करोल एवं सभी उच्च अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की तरफ से डॉ0 वी.के. कपूर एवं उनकी टीम उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में अपर महानिदेशक दूरसंचार श्री सिद्धार्थ पोखरना द्वारा उपस्थित सभी लोगों को अंगदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही डॉ0 वी.के. कपूर एवं उनकी टीम ने अंगदान दिवस के मौके पर अंगदान संबंधित जागरूकता पर चर्चा की और उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस मुहिम से जुड़ने तथा अन्य लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भारत में अंगदान को लेकर आमजन के बीच जागरूकता फैलाने की आवष्यकता है, जिसके लिए सभी को आगे आना होगा।