Business • Featured

ड्यूरोफ्लेक्‍स ने विराट कोहली के साथ नया कैंपेन शुरू किया

भारत में स्‍लीप सॉल्‍यूशंस के अग्रणी प्रदाता ड्यूरोफ्लेक्‍स ने अपने नेशनल ब्रैंड एम्‍बेसेडर विराट कोहली के साथ अपना पहला कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है, जिसमें उसकी एनर्जाइज़ मैट्रेस रेंज दिखाई गई है। इस कैम्‍पेन का लक्ष्‍य अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद को बढ़ावा देना है और यह लंबा तथा स्‍वस्‍थ जीवन सुनिश्चित करने के लिये स्‍वास्‍थ्‍यकर विकल्‍पों को अपनाने के फायदों पर जोर देता है।

ड्यूरोफ्लेक्‍स के साथ विराट कोहली की पहली फिल्‍म की शुरूआत में वह विभिन्‍न लोगों से मिले कई तरह के हेल्‍थ टिप्‍स देते हैं। टिप्‍स, जैसे कि उनके डाइट कोच द्वारा सुझाया गया गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीना, उनके चाचा द्वारा सुझाई गई तेज चाल और दादी माँ द्वारा सुझाया गया देसी घी। इसके आखिर में विराट वह एक हेल्‍थ टिप बताते हैं, जिस पर उन्‍हें सचमुच यकीन है और वह है 8 घंटे की गहरी नींद। गहरी नींद से अच्‍छी सेहत सुनिश्चित होती है। पूरे संवाद के तहत विराट कोहली ड्यूरोफ्लेक्‍स एनर्जाइज़ मैट्रेसेस की अनोखी खूबियों पर रोशनी डालते हैं। इस मैट्रेस रेंज की 3-ज़ोन एनआरजी लेयर और एयर ग्रूव्‍स नींद के चक्र को नियमित करने में सहायक हैं और आपको 8 घंटे की गहरी नींद देने के लिये हैं।

ड्यूरोफ्लेक्‍स के लिये अपने कैम्‍पेन के बारे में ब्रैंड एम्‍बेसेडर विराट कोहली ने कहा, “हम जब भी सेहत और तंदुरुस्‍ती के बारे में बात करते हैं, तब सबसे महत्‍वपूर्ण चीज पर बात होना बाकी रह जाती है और इसका मतलब आपकी जिमिंग और ट्रेनिंग से नहीं, बल्कि जीवनशैली से होता है। जीवनशैली के मामले में नींद एक महत्‍वपूर्ण विषय है। आपका शरीर ट्रेनिंग और अच्‍छी डाइट पर सही प्रतिक्रिया दे, इस‍के लिये आठ घंटे की सेहतमंद नींद जरूरी है। मैं वाकई अच्‍छे से सोता हूँ और लंबे वक्‍त तक सोता हूँ, ताकि रिकवर होने में मदद मिले और यह शारीरिक तथा मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य का सबसे महत्‍वपूर्ण पहलू है।”

नये कैम्‍पेन के बारे में ड्यूरोफ्लेक्‍स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मोहनराज जगन्निवासन ने कहा, “विराट कोहली के साथ हमारे नये ब्रैंड कैम्‍पेन में हमारा मूल विश्‍वास निहित है। विराट तंदुरुस्‍ती के मानदंड हैं और कई लोगों के लिये एक प्रेरणा हैं। वह हमारे इस दर्शन से सही मेल खाते हैं कि ‘गहरी नींद से अच्‍छी सेहत मिलती है’ और इस संदेश को ज्‍यादा लोगों तक फैलाने में हमें समर्थ बनाते हैं। हम अच्‍छी तरह से आराम पाने वाले दिमाग और शरीर तथा शानदार प्रदर्शन के बीच मजबूत सम्‍बंध दिखना चाहते हैं और इसके लिये विराट जैसे बेजोड़ परफॉर्मर से बेहतर कौन हो सकता है।”

Topics