एचपी इंडिया ने अपने नवीनतम लेज़रजेट प्रो MFP 4104 प्रिंटरों को लॉन्च किया है जो भारत में प्रिंटआउट तथा फोटोकॉपी बिज़नेस मालिकों की हाइ-वॉल्यूम प्रिंटिंग जरूरतों को पूरा करने में समर्थ हैं। ये बहुपयोगी प्रिंटर किफायती और बेहतर प्रिंटिंग, स्कैनिंग तथा कॉपिंग क्षमताओं से लैस हैं और ग्राहकों की मानसिक शांति के लिए इनके साथ कंपनी ने तीन साल की वारंटी की भी पेशकश की है।
लेज़रजेट प्रो MFP 4104 प्रिंटर इस तरह से बनाए गए हैं कि शक्तिशाली और आसान परफॉरमेंस का लाभ दिलाएंगे। ये 40 पेज प्रति मिनट और पहला प्रिंटआउट टाइम 6.3 सेकंड से कम की जबर्दस्त प्रिंटिंग स्पीड के साथ उपलब्ध हैं और कारोबारों को इनसे तेज रफ्तार तथा किफायती प्रिंटिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही, इन प्रिंटरों में डुप्ले प्रिंटिंग तथा सिंगल-पास डुअल-साइड स्कैनिंगकी भी सुविधा है जो पेपर के इस्तेमाल को कम रखते हुए खर्च में भी कमी लाएगी। इस डिवाइस में 80,000 पेजों की ड्यूटी साइकिल है और टोनर में 9800 पेजों तक की प्रिंटिंग क्षमता है।
एचपी की इस नई प्रिंटर रेंज के तीन वेरिएंट्स पेश किए गए हैं – एचपी लेज़रजेट प्रो MFP 4104dw (डुप्ले और वायरलैस), fdn (फैक्स, डुप्ले एवं नेटवर्क), तथा fdw (फैक्स, डुप्ले एवं वायरलैस), यानि विभिन्न बिज़नेस अपनी जरूरतों के मुताबिक मॉडल चुन सकते हैं।
सुनीश राघवन, सीनियर डायरेक्टर, प्रिंटिंग सिस्टम्स, एचपी इंडिया मार्केट ने कहा, ”हमारा मानना है कि कारोबारों को किफायती तरीके से आगे बढ़ने के लिए स्मार्ट एवं किफायती टैक्नोलॉजी की आवश्यकता होती है, और हम उन्हें इसमें मदद देने के लिहाज़ से जरूरी टूल्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी को ध्यान में रखकर, हमने एचपी लेज़रजेट प्रो MFP 4104 लॉन्च किया है, जो कि खासतौर से भारतीय कारोबारों की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश की गई प्रिंटर रेंज है। हमारा प्रमुख मकसद हाइ क्वालिटी, भरोसेमंद प्रिंटिंग, स्कैनिंग तथा कॉपिंग सॉल्यूशंस प्रदान करना है जो केवल जरूरत ही पूरी नहीं करते बल्कि इससे कहीं बेहतर साबित होते हैं।”
लेज़रजेट प्रो MFP 4104 सीरीज़ से स्मार्ट प्रिंटिंग अनुभव और बेहतरीन वायरलैस परफॉरमेंस समेत डुबल-बैंड वाइ-फाइ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एचपी स्मार्ट ऐप तथा स्मार्ट एडवांस स्कैनिंग फीचर्स की सुविधा मिलती है। यह प्रिंटर रेंजग्राहकों को एचपी वूल्फ इज़ेशियल सिक्योरिटी, संभावित खतरों से बचाव के लिए अपनी श्रेणी में सर्वोत्तम प्रोटेक्शन और डेटा सिक्योरिटी की भी पेशकश करती है।
एचपी अपनी इको-फ्रैंडली नीतियों के लिए प्रतिबद्ध है और ये प्रिंटर इसका प्रमाण हैं। एचपी इको-स्मार्ट ब्लैक टोनर से मिलती है बेहतर प्रिंटिंग सुविधा और 22% तक ऊर्जा बचत का लाभ भी मिलता है जो इसे अधिक सस्टेनेबल प्रिंटिंग सॉल्यूशन बनाता है।
कीमत एवं उपलब्धता
एचपी लेज़रजेट प्रो MFP 4104dw की कीमत है INR 43028
एचपी लेज़रजेट प्रोMFP 4104 fdn की कीमत है INR 45717
एचपी लेज़रजेट प्रोMFP 4104fdw की कीमत है INR 48407
एचपी के ये नए डिवाइस एचपी ई-स्टोर और एचपी अधिकृत पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।













Add Comment