उच्च शिक्षा और सीखने में नवाचार लाने की दृष्टि से स्थापित, यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्यूचर, एनआईआईटी यूनिवर्सिटी (एनयू), छात्रों को उनके सीयूईटी (CUET) स्कोर के आधार पर प्रवेश प्रदान करने की पेशकश की है। आवेदक सीधे आवेदन कर सकते हैं और एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के योग्यता परीक्षण एनयूएटी से छूट प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक क्यूट स्कोर के आधार पर 100 प्रतिशत तक मैरिट स्कॉलरशिप भी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी पसंद की स्ट्रीम में प्रवेश का लाभ उठा सकते हैं।
छात्र अपनी रुचि की स्ट्रीम के लिए आवेदन करने और अपनी पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए अपना क्यूट स्कोरकार्ड अपलोड कर सकते हैं। पीसीएमबी (फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और बायलॉजी) से सर्वश्रेष्ठ दो के औसत के आधार पर कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, डेटा साइन्स, साइबर सिक्यूरिटी बायोटेक्नोलॉजी और इन्टीग्रटेड एमएससीआईएस में बीटेक के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदण्ड का लाभ ले सकते हैं। इसी प्रकार बीबीए और इन्टीग्रेटेड एमबीए के लिए, यह अंग्रेजी, जनरल टेस्ट और मैथ्स में से सर्वश्रेष्ठ दो पर आधारित होगा।
एनयू अग्रणी निजी यूनिवर्सिटीज में से एक है जो सीयूईटी (CUET) स्कोर को मान्यता देता है। इस वर्ष 2,00,000 से अधिक सीयूईटी अभ्यर्थियों ने एनयू को अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी बनाया है।
छात्रों को जॉब रेडी करने पर जोर देने के साथ, एनयू ने इण्डस्ट्री ओरिएंटेड क्लासरूम प्रोजेक्ट समर इंटर्नशिप और प्रमुख छह महीने के पाठ्यक्रम, इंडस्ट्री प्रैक्टिस के रूप में सभी कार्यक्रमों के लिए उद्योग में व्यावहारिक प्रशिक्षण को पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है। एनयू के बीटेक कार्यक्रम, वास्तव में, व्यावहारिक सीखने के अवसरों को 35 प्रतिशत महत्व देते हैं। एनयू का सेन्टर फॉर इण्डस्ट्रीयल कॉलोबरेशन सेन्टर (सीआईसी) प्रमुख कंपनियों को विश्वविद्यालय के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप और उद्योग अभ्यास कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि छात्र अपने चुने हुए कैरियर पाथ के लिए सही विकल्प खोज सकें।
इस अवसर पर एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट प्रोफेसर राजेश खन्ना ने कहा कि, एनयू में, हम न केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करते हैं बल्कि यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे छात्र इण्डस्ट्री रेडी हों। हम बदलती प्रतिभा आवश्यकताओं को पहचानते हैं जिनका विभिन्न ऑर्गेनाइजेशन्स को वर्तमान में सामना करना पड़ रहा हैं और आज के गतिशील कार्य वातावरण में अपने छात्रों को विजयी कैरियर पथ चुनने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आईआईआरएफ (भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैंकिंग 2023 के अनुसार राजस्थान में प्रथम और भारत में 16वां स्थान बनाए रखा है, एनयू ने सभी पात्र छात्रों के लिए शुरुआत से ही 100 प्रतिशत प्लेसमेंट ट्रैक रिकॉर्ड बनाए रखा है। एनयू से किसी छात्र को दिया जाने वाला उच्चतम वेतन 44.27 एलपीए रहा है। एनयू से स्नातक करने वाले छात्रों को एआई डेटा साइंटिस्ट, कॉग्निटिव डेटा साइंटिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी कंसल्टेंट और साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट जैसे जॉब प्रोफाइल में 93 प्रतिशत की उच्च भूमिका का लाभ मिलता है और उनका औसत वेतन 7.92 लाख रूपए प्रति वर्ष रहता आया है।
उत्कृष्टता के एक संस्थान के रूप में संकल्पित, एनयू चार प्रमुख सिद्धांतों के आधार पर असाधारण शिक्षा प्रदान करता है जो सीखने को उद्योग से जुड़ा, प्रौद्योगिकी-आधारित, अनुसंधान-संचालित और निर्बाध बनाता है। एनयू ज्ञान अर्थव्यवस्था की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है, जो मजबूत उद्योग लिंकेज और शोध-उन्मुख दृष्टिकोण के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करता है। एनयू से आईएमबीए स्नातकों के पहले बैच को जेनपैक्ट, वर्चुसा, नीलसन, कांतार आदि कंपनियों में बिजनेस एनालिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी (रिसर्च) के पदों पर नियुक्ति प्राप्त हुई है।













Add Comment