Automobile Featured

एमजी मोटर इंडिया ने जियो के साथ की साझेदारी

 अपने कस्टमर्स को बेस्ट-इन-क्लास कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी देने के लिए एमजी मोटर इंडिया ने भारत के प्रमुख डिजिटल सर्विसेस प्रोवाइडर जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी का एलान किया है। इसके तहत इंडस्ट्री में पहले कनेक्टेड कार फीचर्स की व्यापक रेंज की घोषणा की गई है। इसमें एमजी मोटर्स अपने नए लांच किए गए कॉमेटईवी- स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन में जियो के डिजिटल एसेट्स द्वारा संचालित हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट-सक्षम एक्सपीरियंस के सहज इंटीग्रेशन की पेशकश करेगा।

यह साझेदारी नए युग के इनोवेटिव स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस को संभव बनाती है, जो  भविष्य के अर्बन मोबिलिटी ईकोसिस्टम के कार निर्माता की स्थाई प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। साथ ही, शानदार सुविधाओं और अनुभव प्रदान करती है।

जियो, भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड सर्विस प्रोवाइडर है। यह नेक्स्ट जनरेशन ऑटोमोटिव सॉल्यूशन लाता है, जो शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। एमजी कॉमेट ईवी कस्टमर्स को जियो के इनोवेटिव एसेट्स जैसे भारत का पहला हिंग्लिश वॉइस असिस्टेंट सिस्टम मिलेगा, जो म्यूजिक एप्स, पेमेंट एप्स, कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और हार्डवेयर के साथ इंटीग्रेटेड है।

एम्बेडेड जियो वॉयस असिस्टेंट को देशी भाषा में बोलने वाले आम भारतीय को समझने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, जिनके पास विभिन्न क्षेत्रीय बोलियां और लय हैं। जियो भारतीय यूजर्स को सर्वश्रेष्ठ इन-कार वॉयस असिस्टेंट प्रदान करता है। इसे ‘अवेक’, टच और कार स्टियरिंग में समर्पित ‘की’ से चालू किया जा सकता है। इसके संवाद मौसम, समाचार, राशिफल और कई अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। यूजर एसी को चालू या बंद कर सकता है और यहां तक कि साधारण वॉयस कमांड के साथ सीधे गाने भी चला सकता है।

इस साझेदारी पर एमजी मोटर इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट गौरव गुप्ता ने  कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कनेक्टेड कार स्पेस में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन अग्रणी हैं। मौजूदा चलन सॉफ्टवेयर से चलने वाले उपकरणों पर केंद्रित है और स्मार्ट मोबिलिटी स्पेस में जियो जैसे टेक इनोवेटर के साथ हमारी साझेदारी एमजी मोटर को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी से यह सुनिश्चित होगा कि हमारी नई लांच की गई कॉमेटईवी, कस्टमर्स के ड्राइविंग अनुभव को समृद्ध करे। साथ ही सुरक्षा और इन-कार एक्सपीरियंस को सुनिश्चित करे, जो शानदार टेक्नोलॉजी से समर्थित हो।

एमजी कॉमेट ईवी जियो के अत्याधुनिक ई-सिम के साथ इंटीग्रेटेड है। यह व्हीकल सेफ्टी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस के दौरान इंटीग्रेटेड होता है। इसके अलावा, यह व्हीकल की पहचान करता है और संचालन के दौरान कम्यूनिकेशन को एन्क्रिप्ट करता है।

वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट आशीष लोधा ने कहा कि जियो भारतीय यूजर्स के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और सॉल्युशंस का एक इकोसिस्टम बना रहा है। एमजी मोटर इंडिया के साथ हमारी निरंतर साझेदारी इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। हैलो जियो वॉयस असिस्टेंट, स्ट्रीमिंग, पेमेंट ऐप्स, ई-सिम, जियो आईओटी, एमजी यूजर्स को “टॉक टू योर कार“ के एक नए आयाम के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी, इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड कार अनुभवों का उपयोग करने में सक्षम करेगा। यह अपने प्रमुख स्तंभ के रूप में इनोवेशन के साथ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तकनीकी विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इनोवेशन कर्व से आगे रहते हुए एमजी मोटर ने भारत में अपने संचालन की शुरुआत के बाद से ऑटो-टेक इनोवेशन पर फोकस किया है। कार निर्माता ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई ऐसे फीचर लांच किए, जो पहली बार सामने आए हैं। इसने इंटरनेट/कनेक्टेड फीचर्स, ऑटोनोमस टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक कारों की उपभोक्ता मांग को बढ़ाया।

एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपनी यात्रा देश की पहली इंटरनेट से कनेक्टेड कार – एमजी हेक्टर के लॉन्च के साथ शुरू की थी। इसके बाद प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी – एमजी जेडएस लांच की। इसने ग्लॉस्टर को लेवल-1 ऑटोनॉमस फीचर्स के साथ भी लांच किया है, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और अन्य एडवांस फीचर शामिल हैं।  एमजी की लेटेस्ट कार कॉमेट ईवी है, जिसमें भारत का पहला हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट स्ट्रीमिंग एप्स के साथ इंटीग्रेट/एकीकृत है।