Business Featured

स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और कूलिंग अपग्रेड के साथ एचपी ने गेमिंग लैपटॉप ओमेन ट्रांसेंड 16 का किया

एचपी ने भारत में गेमर्स को बेस्ट इन क्लास गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए ओमेन और विक्टस गेमिंग डिवाइस की नई लाइन-अप की घोषणा की। नई रेंज में ओमेन ट्रांसेंड 16, ओमेन 16 और विक्टस 16 लैपटॉप शामिल हैं,जो गेमर्स के प्लेइंग, क्रिएटिंग और वर्किंग को आसान बनाएंगे। नए पोर्टफोलियो को एडवांस्ड ओमेन टेम्पेस्ट कूलिंग फीचर से लैस किया गया है, जो टॉप टाइटल्स गेमप्ले और मल्टी-एप्लीकेशन वर्कलोड के दौरान भी कूलिंग सुनिश्चित करता है। गेमिंग अनुभव को निखारने के लिएओमेन गेमिंग हब में परफॉर्मेंस मोड और नेटवर्क बूस्टर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। एचपी ने शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए नया हाइपरएक्स 27”क्यूएचडी गेमिंग मॉनिटर भी पेश किया है।

हाइब्रिड माहौल में, गेमर्स ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो खेलने से लेकर क्रिएशन और सोशलाइजिंग तक मल्टीपल पर्पज में काम आएं। इसके अलावा, गेमर्स ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो उन्हें मोस्ट डिमांडिंग एएए गेम खेलने में सक्षम बनाएंऔर उनका परफॉर्मेंस ऐसा हो जो मल्टीटास्किंग, 3डी मॉडल रेंडरिंग या अन्य पावरफुल क्रिएटिव टूल्स के प्रयोग को आसान बनाए। एचपी का नया गेमिंग पोर्टफोलियो गेमर्स की इन जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

एचपी इंडिया के वरिष्ठ निदेशक (पर्सनल सिस्टम्स) विक्रम बेदी ने कहा, ‘भारत के युवा पीसी गेमिंग को तेजी से अपना रहे हैं और भारत को दुनिया के अग्रणी पीसी गेमिंग देशों में से एक के रूप में स्थापित कर रहे हैं। इसे देखते हुए, एचपी अपने नए पोर्टफोलियो के साथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के एक वर्ल्ड क्लास इकोसिस्टम का विस्तार कर रहा है, जिसे गेमर्स को सशक्त बनाने और गेमिंग, क्रिएटिंग व कनेक्टिंग तक हर पहलू में उन्हें बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।’

कीमत एवं उपलब्धता

·        ओमेन ट्रांसेंट 16 लैपटॉप 1,59,999/-रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

·        ओमेन 16लैपटॉप 1,04,999/-रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

·        विक्टस 16लैपटॉप 59,999/-रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

·        हाइपरएक्स 27” क्यूएचडी डिस्प्ले मॉनिटर 30,990/-रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

·        हाइपरएक्स क्लाउड IIकोर वायरलेस गेमिंग हेडसेट 9,190/-रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

Topics