Business Featured

पेंटागन रबर का आईपीओ 26 जून को खुलेगा

पेंटागन रबर इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है, जो रबर कन्वेयर बेल्ट, ट्रांसमिशन बेल्ट, रबर शीट और एलेवेटर बेल्ट जैसे प्रोडक्ट की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है। इस कंपनी ने आज अपने आगामी आईपीओ को जारी करने की तारीखों के साथ-साथ इसके प्राइस बैंड की घोषणा की। एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का इश्यू 23 जून, 2023 को खुलेगा, जबकि बड़े पैमाने पर आम लोगों के लिए इसकी शुरुआत 26 जून, 2023 होगी और यह 30 जून, 2023 तक जारी रहेगा। कंपनी ने बुक-बिल्डिंग इश्यू के लिए 65-70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड की भी घोषणा की, जिसमें 23,10,000 इक्विटी शेयर (प्रत्येक इक्विटी शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये है) शामिल हैं।

अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का इश्यू साइज 16.17 करोड़ रुपये होगा। 23,10,000 इक्विटी शेयरों (प्रत्येक का अंकित मूल्य 10 रुपये है) को जारी करने का प्रस्ताव है, जिसमें से 330,000 इक्विटी शेयर HNIs के लिए और 10,94,000 इक्विटी शेयर QIB हिस्से के लिए आरक्षित किए गए हैं। खुदरा निवेशकों के लिए 770,000 इक्विटी शेयर आरक्षित किए गए हैं, जबकि मार्केट मेकर के लिए 116,000 इक्विटी शेयर आरक्षित हैं। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।

इस सार्वजनिक प्रस्ताव से प्राप्त होने वाली आमदनी का उपयोग कार्यशील पूंजी से जुड़ी जरूरतों, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों तथा इस इश्यू के खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। अधिक कार्यशील पूंजी की आवश्यकता वाली कंपनी होने के नाते, इस आईपीओ के बाद अतिरिक्त कार्यशील पूंजी का उपयोग कारोबार से जुड़ी गतिविधियों के विस्तार के लिए किया जाएगा। RHP के अनुसार, इस प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव से होने वाली आय का उपयोग करने से कंपनी को अपना कारोबार 55-60% तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंपनी पहले से ही बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत कर चुकी है, जिसके लिए आंतरिक स्रोतों तथा कर्ज के जरिए पैसे जुटाए गए हैं। फिलहाल कंपनी की मौजूदा क्षमता 240,000 मीटर है जो दिसंबर 2023 तक 2.5 गुना बढ़कर 600,000 मीटर हो जाएगी। अधिक कार्यशील पूंजी की आवश्यकता वाला व्यवसाय होने के नाते, इस आईपीओ से होने वाली आमदनी कंपनी को बड़ी आसानी से अपने स्तर को ऊंचा उठाने में सक्षम बनाएगी। RHP के अनुसार, इस आईपीओ से होने वाली आय का उपयोग करने से कंपनी को अपना कारोबार 55-60% तक बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने पहले भी इस बात की घोषणा की थी कि, अगले 24 महीनों में कंपनी को अपने मौजूदा सालाना राजस्व में तीन गुना बढ़ोतरी होने की उम्मीद है

31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्त-वर्ष में पेंटागन रबर ने कुल 35.12 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। इस दौरान, कंपनी का EBITDA 4.29 करोड़ रुपये था, जबकि कंपनी का शुद्ध लाभ 3.09 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, कंपनी ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौ महीनों की अवधि के लिए कुल 29.96 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जबकि इस दौरान शुद्ध लाभ 2.16 करोड़ रुपये रहा।

खदानों में बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए सरकार के ठोस प्रयासों, मेक इन इंडिया पर जोर, आत्मनिर्भर भारत पहल के साथ-साथ भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर, केमिकल, ऊर्जा और रसायन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की ओर से जबरदस्त मांग की वजह से कन्वेयर बेल्ट की मांग में बढ़ोतरी नजर आई है। 2020 में, कोल इंडिया ने कन्वेयर बेल्ट और वैगन्स में 15,700 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की – जिसकी वजह से देश भर में ऐसे प्रोडक्ट की मांग लगातार बढ़ रही है।

वर्ष 2004 में निगमित कंपनी, पेंटागन रबर के प्रमोटर्स में श्री अनिल जैन, श्री ललित जैन, श्री आशीष जैन और श्री सौरभ जैन शामिल हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पंजाब के डेराबस्सी (चंडीगढ़ शहर से 25 किमी दूर) में स्थित है। पेंटागन रबर के पास भारत की सबसे लंबी कन्वेयर बेल्टिंग प्रेस है, जो एक स्ट्रोक में 21 मीटर की उत्पादन क्षमता के साथ संचालित होती है। इस तकनीक की वजह से कंपनी 3150KN/m तक कन्वेयर रबर बेल्ट का निर्माण करने में सक्षम है, और इसी वजह से यह भारत में इस क्षेत्र के शीर्ष निर्माताओं में से एक है। कंपनी की सालाना कन्वेयर रबर बेल्ट की उत्पादन क्षमता 300 वर्ग किमी से अधिक है। इसके अलावा, कंपनी के पास अत्याधुनिक संसाधनों से लैस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला है, जो DIN, BS, IS, ISO, SABS, AS, GOST और CAN के मानकों के अनुसार कन्वेयर बेल्ट का निर्माण करने में सक्षम है। कंपनी अपने प्रमाणन और उत्पाद विकास की क्षमता के कारण, कंपनी देश और विदेश की कई महारत्न, नवरत्न, मिनीरत्न, विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों और प्रमुख कॉर्पोरेट समूहों के साथ अनुमोदित विक्रेता के रूप में पंजीकृत है।

Topics