Business Featured

वर्ल्‍ड एवोकैडो ऑर्गनाइजेशन ने भारत में उपभोक्ता शिक्षा अभियान शुरू किया

वर्ल्‍ड एवोकैडो ऑर्गनाइजेशन ने भारत में एवोकैडो के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी लाभ को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ता शिक्षा अभियान शुरू किया है।वर्ल्‍डएवोकैडो ऑर्गनाइजेशन ( डब्ल्यूएओ) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो दुनिया भर में एवोकैडो को निर्माताओं, निर्यातकों और आयातकों का प्रतिनिधित्व करता है।

डब्ल्यूएओ को तेजी से बढ़ते हुए वाइब्रैंट भारतीय मार्केट में एवोकैडो को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह स्थिति अपने समृद्ध इतिहास, खाने पकाने की विभिन्न परंपराओं में इसके प्रयोग और सेहतमंद खाद्य पदार्थों में बढ़ती दिलचस्पी के साथ भारत के बाजारों में एवोकैडो की खपत बढ़ने का यह उल्लेखनीय अवसर प्रदान करती है।   

भारतीय बाजार की असीमित क्षमताओं की पहचान करते हुए, डब्ल्यूएओ ने भारत में एवोकैडो के पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक शैक्षिक उपभोक्ता अभियान की भी शुरुआत की है। इस अभियान में यह भी सिखाया जाएगा कि किस तरह एवोकैडो का उपयोग अलग-अलग डिशेज को स्‍वादिष्‍ट बनाने में किया जा सकता है।

भारत में डब्ल्यूएओ के अभियान को लॉन्च करते हुए डब्यूएओ के चेयरमैन जैक बार्ड ने कहा, “हम इस कैंपेन को भारत में लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। देश में बनाए जाने वाले विभिन्न व्यंजनों के परिदृश्य और सेहत के प्रति सतर्क रहने वाले उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या भारत में एवोकैडो का मार्केट बनने के क्षेत्र में असीम संभावनाएं दिखाती है। हमारा लक्ष्य उपभोक्ताओं को एवोकैडो को अपने आहार में शामिल करने के लिए जागरूक करना और सेहतमंद लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना है। हालांकि, भारतीय बाजार में आने वाले एवोकैडो को इंपोर्ट किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ भारतीय कंपनियां भारत में एवोकैडो की हॉस वैराइटी उगाने की संभावना तलाश रही है।”     

बार्ड ने कहा,  “यह काफी अच्छा समय है और हम भारत आकर काफी उत्साहित हैं। अपनी स्वाभाविक सेहतमंद और उपयोगिताओं के साथ एवोकैडो दुनिया भर में लोगों के आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। हम इसी तरह का ट्रेंड भारत में भी देख रहे हैं। हम भारत में एवोकैडो के लिए असीम संभावनाएं देख रहे हैं। भारत में इसकी डिमांड बढ़ने की संभावना है। देश के ज्यादा से ज्यादा समझदार लोगों ने इस फल में दिलचस्पी दिखाई है। वे उसके सेहत संबंधी लाभ और स्वाद से वाकिफ हैं। उन्हें रोजाना के भोजन में एवोकैडो को शामिल करने के तरीके भी समझ आ गए हैं। हम इस विषय में कई और दिलचस्प कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस पर आपको नजर रखनी चाहिए क्योंकि हम आपके लिए टॉप भारतीय शेफ और न्यूट्रिशिनस्ट को लेकर आएंगे, जो आपको हास एवोकैडो के साथ खाना पकाना सिखाएंगे और उसके बारे में बात करेंगे।