Featured Health Care

नहीं जाना पड़ेगा अब  बड़े शहर की ओर, रेडक्लिफ  लैब्स अब   

भारत की अग्रणी डायग्नोस्टिक कंपनी रेडक्लिफ  लैब्स ने एक महत्वाकांक्षी विस्तार योजना के तहत संपूर्ण भारत में छोटे शहरों  और  कस्बों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने  का लक्ष्य रखा है.  कंपनी अपने देशव्यापी विस्तार योजना अभियान में छोटे शहरों और कस्बों पर फोकस कर रही है और यह सेंटर महानगरों से हटकर टियर 3 और टियर 4 शहरों में खोले जाएंगे। इन सेंटर के  खुलने से बहुत सारे डायग्नोस्टिक टेस्ट लोगों को उन्ही के शहर या कसबे में उपलब्ध होंगे और उन्हें बार बार शहर ओर नहीं भागना पड़ेगा।  

रेडक्लिफ लैब्स देश  की तेजी से उभरती हुयी डायग्नोस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है, जिसका मुख्य लक्ष्य है की  डायग्नोस्टिक सर्विसेस की पहुंच देश के हर कोने तक हो । भारत के छोटे शहरों में डेवलपमेंट प्लॉन पर काम करते हुए रेडक्लिफ ने अब टियर -3 और टियर- 4 शहरों में लैब्स की कमी को पूरा करने को न केवल रोडमैप तैयार किया है, बल्कि तेजी के साथ छोटे शहरो में रेडक्लिफ के सेंटर  भी खुल रहे है।  रेडक्लिफ का एक टारगेट सभी लोगों को एडवांस डायग्नोस्टिक सर्विसेज  आसानी से और घर घर उपलब्ध करवाना है। किसी भी शहर में डायग्नोस्टिक्स सर्विस की क्वालिटी में कोई  अंतर न हो यह रेडक्लिफ ने ठानी है। 

रेडक्लिफ लैब्स के संस्थापक श्री धीरज जैन ने कंपनी की विस्तार योजनाओं को लेकर उत्साहित है। श्री जैन का कहना है कि रेडक्लिफ लैब्स का लक्ष्य देश के हर व्यक्ति तक अपनी डायग्नोस्टिक सर्विस पहुंचाना है। छोटे कस्बों और शहरों तक हमारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कंपनी  वर्तमान में टियर 3 और 4 शहरों में 1000 से अधिक नए कलेक्शन सेंटर जोड़ने की तैयारी है। तत्काल टेस्ट और जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराना हमारा ध्येय होता है।  श्री जैन  ने कहा की हमारे प्रयास और निवेशकों के भरोसे  के साथ रेडक्लिप लैब्स  अपनी  महत्वकांशी योजना को पूरा करेगा।

इस समय रेडक्लिफ के पास लैब्स और कलेक्शन सेंटर का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसमें 80 अत्याधुनिक लैब्स और 1700 सेम्पल कलेक्शन सेंटर हैं। रेडक्लिफ 3600 से अधिक टेस्ट करने करने में सक्षम है। अभी हाल ही में  कंपनी ने सूरत, नागपुर तथा रोहतक में भी अपनी नयी लैब खोली है. रेडक्लिफ उन सभी  शहरो में जहाँ की आधुनिक टेस्ट नहीं हो पाते  या फिर आम आदमी की पहुँच से बाहर है वहां पर अपना नेटवर्क खड़ा करेगी।  साधारण टेस्ट के इलावा गंभीर बिमारियों व्  हाई जेनेटिक टेस्ट और अन्य सभी तरह की बीमारियों के लिए होने वाली जांचें रेडक्लिफ के टेस्ट मैन्यू का हिस्सा है। रेडक्लिफ के पास  खुद की लैब्स के अतिरिक्त हेल्थ चैंपियन्स की सबसे बड़े टीम है, जिससे टेस्ट बुकिंग, सैंपलिंग और  टेस्ट रिपोर्ट कम से कम समय में देने की गारंटी भी है। 

कंपनी के डेवलपमेंट प्लॉन में लैब्स और कलेक्शन सेंटरों की संख्या बढ़ाना है। अपनी सेवाओं को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से रफ्तार देना है। साथ ही एआई का उपयोग कर देश के हर कोने  में पहुंच बनाना है। अपनी कुशल रणनीति के तहत रेडक्लिफ का पूरे भारत में तेजी से पांव पसार  रही है। हाल ही में रेडक्लिफ ने दक्षिण राजस्थान में सबसे बड़ी डायग्नोस्टिक्स चेन का अधिग्रहण किया है। इसके साथ राजस्थान के बाजार में उसकी उपस्थिति को मजबूत हुई है। रेडक्लिफ लैब्स लगातार डायग्नोस्टिक सेक्टर के अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ रही है। राष्ट्रव्यापी आक्रमक विस्तार की रणनीति से यह संभव हो रहा है। 

कंपनी शहरों और गांवों में समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों के आयोजन करती है, जिसमें लोगों को बड़ी बीमारियों से बचने के प्रारंभिक जांचों के लिए जागरूक किया जाता हैं। कंपनी के ब्रांड एम्बेस्टर जाने-माने क्रिकेटर गौतम गंभीर भी जागरूकता अभियान का हिस्सा बने हैं।  

विश्व के जाने माने  निवेशक   लीपफ्रॉग इन्वेस्टमेंट्स , अलकेमी पार्टनर्स , चिराटे वेंचर्स , श्रोडर्स और हेल्थक्वाड रेडक्लिफ के साथ है जिससे की  रेडक्लिफ अपने इस लक्ष्य को और अधिक  तेजी से हासिल कर लेगा। 

रेडक्लिफ लैब्स भारत में एडवांस टेस्टिंग लेबोरेटरी से लैस सबसे बड़ा नेटवर्क है। डायनोस्टिक सर्विस में रेगुलर एवं  स्पेशल टेस्ट मैन्यू और बड़े पोर्टफोलियो के साथ लैब्स सेक्टर में रेडक्लिफ   की एक खास पहचान है। । रेडक्लिफ लैब्स ब्लड टेस्ट और कम्प्लीट हेल्थ चेकअप का पैकेज देता है। एक घंटे में होम कलेक्शन और उसी दिन रिपार्टिंग की खासियत के चलते रेडक्लिफ भारत में तेजी से बढ़ रहा है और विश्वसनीय डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाला ब्रांड बना हुआ है। 

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics