Entertainment Featured

भारत का सबसे बड़ा डांस रियलिटी शो, डांस+ नये सीजन के साथ लौट आया है, जो होगा और भी बड़ा,  बेहतर एवं आइकॉनिक !

डांसिंग का हुनर दिखाने और सही धुन पर नाचने का समय आ गया हैक्‍योंकि भारत का पसंदीदा डांस रियलिटी शोडांस+ अपने नये सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये लौट रहा हैसिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर। इस सबसे प्रतिष्ठित और बेमिसाल डांस रियलिटी शो में मशहूर डायरेक्‍टर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा सुपर जज के रूप में नजर आयेंगे।

डांसके नये सीजन के बारे में बताते हुये रेमो डिसूज़ा ने कहा, “डांस +  मेरे दूसरे घर की तरह है और हर बार यहां आकर मुझे खुशी होती है। हर साल शो में हमे जो टैलेंट मिलता हैवह बेमिसाल होता है और आज की पीढ़ी के लोगों में डांस के प्रति ऐसा प्‍यार एवं जुनून देखकर मुझे गर्व होता है। डिज्‍़नी हॉटस्‍टार के इस नये सीजन मेंहम डांस का भविष्‍य दिखायेंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि भारत के लोग भविष्‍य में जिस डांस की कल्‍पना करते हैंडांस+ वही चीज आज दिखायेगा।

डांस का नया सीजन जल्‍द ही स्‍ट्रीम होगाएक्‍सक्‍लूसिव रूप से सिर्फ डिज्‍़नी हॉटस्‍टार पर