ड्रामा, क्लास और ग्लैमर! सब-कुछ लौट आया है, लेकिन इस बार सब कुछ पहले से ज्यादा बड़ा, बेहतर और बोल्ड है। डिज़्नी+ हॉटस्टार ने 2023 में सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज हॉटस्टार स्पेशल्स द नाइट मैनेजर: पार्ट 2 के ट्रेलर की घोषणा कर दी है, जिसका लंबे वक्त से इंतजार था। शेली और शान ने हाथ मिला लिया है और शेली के सबसे करीबी दोस्तों समेत हर कोई दंग है, लेकिन क्या यह गठजोड़ लंबे वक्त तक टिकेगा या शान उसे धोखा देगा। सारे जवाब 30 जून, 2023 को सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर मिलेंगे।
जॉन ली कैरी के उपन्यास “द नाइट मैनेजर’’ के इस हिन्दी रूपांतरण का निर्माण द इंक फैक्ट्री और बनिजय आसिया ने किया है और सीरीज के रचनाकार तथा निर्देशक हैं संदीप मोदी , जबकि दूसरी निर्देशक हैं प्रियंका घोसे । इस सीरीज में शानदार ड्रामा, देखने लायक दृश्य और बेहतरीन कलाकार हैं। इन प्रतिभाशालीक
कलाकारों में शामिल हैं अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सोभिता धुलीपाला, तिलोतमा शोम, सास्वता चटर्जी और रवि बहल ।
रचनाकार एवं निर्देशक संदीप मोदी ने कहा, “द नाइट मैनेजर पार्ट 2’ के साथ दांव बढ़ गया है, मोड़ आ रहे हैं और कहानी बहुत गंभीर हो गई है। शैली और शान की किस्मत डांवाडोल हो रही है, इसलिये आप एक दिलचस्प भावनात्मक सफर और लंबे वक्त से बने हुए सवालों के जवाबों की उम्मीद कर सकते हैं। अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सोभिता धुलीपाला, तिलोतमा शोम, सास्वता चटर्जी और रवि बहल जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना सचमुच सुखद रहा। उनके समर्पण और प्रतिभा ने पेचीदा और कई आयामों वाले किरदारों में जान फूंकी है, जिससे ‘द नाइट मैनेजर’ बेहद दमदार हो गई है। इसके अलावा, डिज़्नी+ हॉटस्टार
के साथ काम करना एक बेजोड़ अनुभव रहा।”
एक्टर अनिल कपूर ने कहा, “द नाइट मैनेजर’ में शैली रुंगटा का किरदार निभाना सचमुच सुखद रहा। यह देखकर अच्छा लगता है कि शैली कैसे सबसे क्लासिक और चहेते खलनायकों में से एक बन गया है। इस दूसरे भाग में नये रहस्यों के खुलासे के लिये तैयार हो जाइये, जोकि आपको चौंका देगा। शैली और शान मिल तो रहे
हैं, लेकिन किसी को पता नहीं है कि शैली के दिमाग में क्या है। इस किरदार के पीछे संदीप मोदी की कल्पना है और उन्होंने सचमुच एक चालाक और धूर्त दिमाग वाला किरदार गढ़ा है। उनके साथ काम करने में वाकई में मजा आया। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक आगे का दिलचस्प सफर जल्द देखें।”
एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने कहा, “सीरीज के पहले भाग को मिली प्रतिक्रिया शानदार थी। और सीजन 2 के लिये बड़ा रोमांच दिख रहा है! मेरा किरदार शान एक नया अध्याय शुरू कर रहा है और उसका सफर ज्यादा रोमांचक होगा। दूसरे भाग में दर्शकों को निश्चित रूप से बहुत सारे आकस्मिक मोड़ और आश्चर्य देखने को मिलेंगे। डिज़्नी+ हॉटस्टार और संदीप मोदी के साथ यह रचनात्मक सहयोग मेरे लिये एक शानदार अनुभव रहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक दूसरे भाग को भी पहले पार्ट के जितना ही प्यार देंगे!’’
~द नाइट मैनेजर: पार्ट 2 में रहस्य के खुलासे के लिये तैयार हो जाइये, जोकि 30 जून, 2023 को सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।













Add Comment