भारत में सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज कराने वाले हाइपर-वैल्यू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शॉप्सी ने देश भर के अपने लाखों ग्राहकों तक लाभ पहुंचाया है। शॉप्सी के प्लेटफॉर्म पर पिछले एक वर्ष के दौरान बिकने वाली यूनिटों, ग्राहकों और विक्रेताओं की संख्या में 3 गुना तक वृद्धि देखने को मिली है और इसके ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने वालों की संख्या 17.5 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
पिछली सिर्फ एक तिमाही के दौरान शॉप्सी ने लास्ट-माइल डिलीवरी क्षमता का विस्तार देशभर के टियर-2 और टियर-3 क्षेत्रों में 350 नए पिन कोडों तक किया है जिनमें कछार, गाज़ीपुर, हमीरपुर, प्रतापगढ़ जैसी जगहें शामिल हैं। शॉप्सी के साथ अपने ई-कॉमर्स सफर की शुरुआत करने वाले ज़्यादातर ग्राहकों में 26 से 45 वर्ष उम्र की महिलाएं शामिल हैं, इनमें देश भर के टियर-2 और टियर-3 शहरों की गृहणियां हैं। मार्च, 2023 में शॉप्सी ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने वालों की संख्या 17.5 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। लेन-देन करने वाले 90 फीसदी नए ग्राहक 35 वर्ष से कम आयुवर्ग से हैं।
फिलहाल, शॉप्सी के करीब 70 फीसदी ग्राहक देश के टियर-2 और टियर-3 इलाकों से आते हैं और फ्लिपकार्ट समूह के पहली बार के ग्राहकों में इसका योगदान 40 फीसदी से ज़्यादा का है। टियर 2 और इससे छोटे शहरों से आने वाले ट्रैफिक में सबसे अहम हिस्सेदारी भारत के युवाओं की होती है। शॉप्सी इन ग्राहकों को अपनी किफायती पेशकशों के साथ ई-कॉमर्स को एक्सप्लोर करने का मौका दे रहा है। शॉप्सी के नए मार्केटिंग अभियान “आज शॉप्सी किया क्या” और इसके शॉपिंग कार्निवल “ग्रैंड शॉप्सी मेला” के दूसरे संस्करण के दम पर इस प्लेटफॉर्म को देश भर के लोग बढ़-चढ़कर इस्तेमाल कर रहे हैं।
कपिल थिरानी, हेड, शॉप्सी, फ्लिपकार्ट ने कहा, “शॉप्सी उभरते हुए भारत की कहानी है, ऐसा देश जो अपने स्मार्टफोन, हाई डेटा स्पीड और तेज़ी से बढ़ती आय का सर्वाधिक इस्तेमाल करना चाहता है। शॉप्सी में हम यह मज़बूत वृद्धि और देश भर के ग्राहकों की बढ़ती हिस्सेदारी देखकर बेहद खुश हैं। शॉप्सी को किफायत चाहने वाले ग्राहकों तक लाभ पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही, उत्पादों की व्यापक रेंज और भारत के सभी सेवायोग्य पिन कोड तक आसान पहुंच की सुविधा भी उपलब्ध है। यही वजह है कि शॉप्सी देश भर के खरीदारों के साथ-साथ विक्रेताओं के लिए सबसे पसंदीदा शॉपिंग प्लेटफॉर्म बन गया है।”
रुचिका सिंघल, दिल्ली की प्रयाग होज़री की मालिक और शॉप्सी विक्रेता ने कहा, “ई-कॉमर्स उभरते हुए उद्यमियों के लिए वरदान की तरह है क्योंकि इसमें कम से कम निवेश करना होता है और काम के घंटों से जुड़ा कोई बंधन नहीं होता है। अपना पहला बच्चा होने के बाद मैंने अपने कारोबार की शुरुआत पुरुषों के फैशन से की। बिना किसी परेशानी के काम और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन साधने के साथ-साथ शॉप्सी पर हमारे कारोबार का अब तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। विक्रेताओं के लिए शुरू किए जाने वाले शॉप्सी के अनोखे प्रयासों और देश भर के लोगों तक पहुंचने के लिए टीम की ओर से दिए जाने वाले मार्गदर्शन और समर्थन की मैं हृदय से सराहना करती हूं। शॉप्सी पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद से ऑर्डर और कमाई के लिहाज़ से मेरे कारोबार में 10 गुना तक वृद्धि हो चुकी है और इसका विस्तार जारी है। आने वाले वर्षों में मैं अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती हूं और अन्य लोगों के लिए आदर्श बनना चाहती हूं।”
शॉप्सी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में शामिल 60 फीसदी से ज़्यादा चीज़ों की कीमतें 200 रुपये से कम है। प्लेटफॉर्म की हाइपर-वैल्यू पोजिशनिंग से ग्राहकों के लिए खरीदारी करने के ऑफलाइन माध्यम के बजाय वर्चुअल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू करना आसान हो जाता है जहां वे अपनी खास तरह की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए महंगे उत्पादों के कैटलॉग को ऐक्सेस कर सकते हैं। पुरुषों की कलाई घड़ी सबसे तेज़ी से वृद्धि करने वाले उत्पाद के तौर पर उभरा है, उनकी मांग इस तिमाही के दौरान 75 गुना से ज़्यादा बढ़ी है। इसके अलावा, जंपसूट, ट्रिमर और मोबाइल कवर की मांग में 3 गुने से ज़्यादा वृद्धि देखने को मिली है।
इनके अलावा, पुरुषों के वेस्ट, बच्चों के टी-शर्ट, महिलाओं की कुर्ती, कैमरा ट्राईपॉड स्टैंड, फिटनेस ग्रिप और हेयर ऐक्सेसरीज़ समेत 4000 से ज़्यादा उत्पादों की कैटगरी में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली है क्योंकि शॉप्सी लगातार ग्राहकों की मांग को पूरा कर रहा है।
जुलाई, 2021 में लॉन्च के समय से शॉप्सी ने हाइपर वैल्यू उत्पादों की व्यापक रेंज और ज़ीरो-कमीशन मार्केटप्लेस की सुविधा उपलब्ध कराकर पूरे भारत में डिजिटल कॉमर्स उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। आज यह प्लेटफॉर्म पूरे भारत के ग्राहकों के लिए 800 से ज़्यादा कैटेगरी में 15 करोड़ से ज़्यादा उत्पाद उपलब्ध करा रहा है।













Add Comment