Business Featured

विराट ड्यूरोफ्लेक्‍स के ब्रांड एम्बेसडर

भारत के अग्रणी स्‍लीप सॉल्‍यूशंस प्रदाता ड्यूरोफ्लेक्‍स ने क्रिकेट आइकॉन विराट कोहली के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी लंबी और सेहतमंद जिंदगी को बढ़ावा देने में अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद के महत्‍व के बारे में बताने के अपने मिशन को आगे बढ़ाएगी। विराट कोहली इस ब्राण्‍ड के मिशन के साथ मजबूती से जुड़े हैं और इसीलिये  उन्‍होंने ड्यूरोफ्लेक्‍स के ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर की भूमिका की जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की है। यह दमदार गठबंधन संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाने में अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद की महत्‍वपूर्ण भूमिका को लेकर होने वाली बातचीत को बदल देगा और इस संदेश को ज्‍यादा लोगों तक पहुँचाएगा।

विरोट कोहली के साथ भागीदारी कर ड्यूरोफ्लेक्‍स अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद और स्‍वास्‍थ्‍य में इसकी जरूरी भूमिका पर होने वाली बातचीत में क्रांति लाएगा। यह गठबंधन अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद और एक सेहतमंद और ज्‍यादा संतोषजनक जीवन के बीच की कड़ी पर जागरूकता फैलाने के लिये ड्यूरोफ्लेक्‍स की दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाएगा। खेलों और तंदुरुस्‍ती की दुनिया की प्रमुख शख्सियत होने के नाते, विराट कोहली की ड्यूरोफ्लेक्‍स के साथ भागीदारी से अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद का संदेश ज्‍यादा लोगों तक पहुँचने की उम्‍मीद है, ताकि लोग एक सेहतमंद कल के लिये अपनी नींद को प्राथमिकता देने के लिये प्रेरित हों। यह घोषणा एक प्रेस वार्ता में की गई, जहाँ ड्यूरोफ्लेक्‍स के सीएमडी और स्‍लीप एवेंजेलिस्‍ट मैथ्‍यू चांडी तथा ड्यूरोफ्लेक्‍स के सीईओ मोहनराज जे. मौजूद थे।

विराट कोहली ने ड्यूरोफ्लेक्‍स की नई खोजपरक पेशकश न्‍यूमा भी लॉन्‍च की, जोकि भारत की पहली फर्मनेस एडजस्‍टेबल मैट्रेस है। तकनीक से सक्षम इस मैट्रेस की कठोरता को आराम के कई स्‍तरों पर व्‍यवस्थित किया जा सकता है और इसे तरह-तरह की नींद, शारीरिक मुद्राओं तथा सेहत के हिसाब से निजीकृत बनाया जा सकता है। न्‍यूमा नींद लेने का व्‍यक्तिगत अनुभव देकर और हर व्‍यक्ति को अपनी नींद निजीकृत करने में सहायता देकर गहरी और ताजगी देने वाली नींद के लिये वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन की गई है। इस उत्‍पाद के साथ ड्यूरोफ्लेक्‍स का लक्ष्‍य भारत में स्‍लीप सॉल्‍यूशंस के बाजार का स्‍तर ऊँचा करना है।

ड्यूरोफ्लेक्‍स के सीईओ मोहनराज जे. ने कहा, “स्‍लीप सॉल्‍यूशंस के बाजार में लंबी विरासत और अग्रणी स्थिति वाले ब्राण्‍ड के तौर पर, ड्यूरोफ्लेक्‍स में हम अच्‍छी नींद के महत्‍व को बढ़ावा देने के अपने मिशन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हमें विराट कोहली के साथ अपने गठजोड़ की घोषणा करने पर गर्व है, क्‍योंकि वे नींद के महत्‍व पर हमारे जैसा जुनून रखते हैं। इस मिशन को आगे बढ़ाने में हमारी मदद के लिये वह एकदम परफेक्‍ट हैं। अपने नये उत्‍पाद न्‍यूमा को लॉन्‍च कर हम बेहतर नींद लेने में भारत की मदद करने के अपने वादे को मजबूती कर रहे हैं। ड्यूरोफ्लेक्‍स आगे की यात्रा के लिये रोमांचित है और अपने ग्राहकों को अभिनव तथा प्रभाशाली स्‍लीप सॉल्‍यूशंस देने और नींद की भूमिका पर बातचीत को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है।” 

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics