भारत में पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा की प्रमुख कंपनी और कार्बन उत्सर्जन में कटौती को प्राथमिकता सूची में रखने वाले पसंदीदा पार्टनर रिन्यू (रिन्यू एनर्जी ग्लोबल
पीएलसी) ने राजस्थान के बीकानेर में राज्य सरकार के साथ भागीदारी में एसडीएम गवर्नमेंट सैटेलाइट अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड की स्थापना की है। राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के साथ साझेदारी में रिन्यू ने यह दूसरा इमरजेंसी वॉर्ड बनाया है।
यह इमरजेंसी वॉर्ड आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। इसमें प्रतिदिन 1000 मरीजों का इलाज हो सकता है। इसमें 8 बेड होंगे और यह इस क्षेत्र के मरीजों की आपातकालीन जरूरतों को पूरा करेगा।
राजस्थान के माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास (बी.डी) कल्ला ने अस्पताल में इस वॉर्ड का उद्घाटन किया। राजस्थान राज्य सरकार राज्य के लोगों की बेहतरीन मेडिकल सुविधाओं तक पहुंच बनाने की दिशा में काम कर रही है। रिन्यू द्वारा शुरू की गई इस नई पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
राजस्थान के माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा, “जिला अस्पताल में इस आधुनिक इमरजेंसी वॉर्ड में तरह-तरह की बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा सकेगा। इसमें पूरी तरह से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को ज्यादा तेजी और आराम से स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच प्रदान की जाएगी। मरीजों का इलाज बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित करने के लिए इस नए वॉर्ड को अतिरिक्त बैकअप के लिए 200 केवीए के जेनरेटर से लैस किया जाएगा। इसमें 8 बेड होंगे, जिसमें डिजिटल एक्सरे मशीन लगी होंगी। मैं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए रिन्यू और राजस्थान ऊर्जा विकास निगम को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस तरह की पहल राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी।”
रिन्यू की को-फाउंडर और चेयरपर्सन सस्टेनबिलिटी वैशाली निगम सिन्हा ने कहा, “रिन्यू कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रतिबद्ध संगठन है। इसका लक्ष्य हेल्थकेयर जैसी मूलभूत सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बनाकर समुदायों की बेहतर ढंग से सेवा करना है। बीकानेर के जिला अस्पताल में इमरजेंसी वॉर्ड के उद्घाटन के साथ अब समुदाय के लोगों की एसडीएम गवर्नमेंट सैटेलाइट अस्पताल की विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच होगी। स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने वाले संस्थान के रूप में हम समाज के लोगों की मांग और जरूरत को समझकर उनकी सेवा करने का अपनी तरफ से बेहतरीन प्रयास करना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे इमरजेंसी वॉर्ड से स्थानीय लोगों की चिकित्सा संबंधी जरूरतें समय से और आसानी से पूरी हो सकेंगी।”













Add Comment