Business Featured

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक को वित्त-वर्ष 23 में 77.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही और वित्त-वर्ष के लिए ऑडिट के बाद अपने वित्तीय परिणामों  की घोषणा की है। वित्त-वर्ष 23 के परिणामों के अनुसार पिछले साल ब्याज से होने वाली निवल आय 584.5 करोड़ रुपये  थी, जो साल-दर-साल 27.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 746.6 करोड़ रुपये तक पहुँच गई। वित्त-वर्ष 23 तक के आंकड़ों के अनुसार, बैंक की संग्रह क्षमता 102.2 प्रतिशत  है। वित्त-वर्ष 23 में बैंक की सकल अग्रिम राशि 6,000 करोड़ रुपये को पार कर गई, जबकि विकास लोन पोर्टफोलियो 1,200 करोड़ रुपये पार कर गया। पिछले साल कुल मिलाकर बैंक की निवल आय 678.0 करोड़ रुपये थी, जो साल-दर-साल 24.5 प्रतिशत  की वृद्धि के साथ 844.0 करोड़ रुपये  तक पहुँच गई। वित्त-वर्ष 23 में शुद्ध लाभ 77. 7 करोड़ रुपये का रहा है जो वित्त-वर्ष 22 में 93.0 करोड़ रुपये के नुकसान की तुलना में जबरदस्त सुधार का संकेत देता है।

कंपनी का विकास लोन पोर्टफोलियो 1,200 करोड़ रुपये को पार कर गया एवं  इसके ग्राहकों की संख्या में 2.5 गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई और यह आंकड़ा 1.9 लाख ग्राहकों तक पहुँच गया। सकल अनर्जक परिसंपत्तियों (जीएनपीए) में जबरदस्त सुधार दर्ज किया गया, जो वित्त-वर्ष 23 में घटकर 3.1प्रतिशत हो गया, साथ ही जमीनी स्तर पर मांग में बढ़ोतरी के साथ-साथ देश के भौगोलिक क्षेत्रों में मौजूदगी के दायरे को बढ़ाने की वजह से मुनाफ़ा फिर से कोविड के पहले के स्तर तक पहुँच गया।

मौजूदा प्रदर्शन के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए, श्री भास्कर बाबू, एमडी एवं सीईओ, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, ने कहा: “कोविड के बाद के पहली बार वित्त-वर्ष 23 में सामान्य तौर पर कामकाज का संचालन संभव हो पाया, और इस स्थिति की वजह से कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ। वित्त-वर्ष 23 में बैंक की सकल अग्रिम राशि 6,000 करोड़ रुपये को पार कर गई, साथ ही विकास लोन पोर्टफोलियो भी 1,200 करोड़ रुपये पार कर गया। विकास लोन दरअसल अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन की श्रेणी में हमारे बैंक का एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट है, जिसे बैंक के मौजूदा जेएलजी ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। यह प्रोडक्ट एमएसएमई के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से लगातार दी जाने वाली सहायता से प्रेरित है। इसी वजह से हमारे विकास लोन का एयूएम वित्त-वर्ष 23 में बढ़कर 1,232 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल 213 करोड़ रुपये था। इसके ग्राहकों की संख्या में 2.5 गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई और यह आंकड़ा 1.9 लाख ग्राहकों तक पहुँच गया है।