विद्युत एवं ऊर्जा समाधान प्रदान करने वाली देश की प्रमुख कंपनी और राजस्थान रॉयल्स की टाइटल स्पॉन्सर, ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजीज ने आज जयपुर मेंल्युमिनस इंडिया की लीडरशिप टीम की उपस्थिति में एक विशेष ‘’मीट ऐंड ग्रीट’’ इवेंट का आयोजन किया। यह आयोजन राजस्थान रॉयल्स के कुछ खिलाड़ियों की उपस्थिति में किया गया। मीट ऐंड ग्रीट इवेंट में चैनल पार्टनर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी आमंत्रित किया गया था।
इस इवेंट में ल्युमिनस इंडिया की लीडरशिप टीम मौजूद रही, जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रीति बजाज, सीनियर वीपी और मुख्य रणनीति परिवर्तन एवं विपणन अधिकारी नीलिमा बुर्रा और एनर्जी सॉल्यूशंस के सीनियर वीपी अमित शुक्ला शामिल थे। साथ ही कंपनी के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जो राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख खिलाड़ियों, जैसे कि संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स के कप्तान), यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत करते दिखे। इस विशेष “मीट ऐंड ग्रीट’’ इवेंट में कई चैनल पार्टनर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स को भी आमंत्रित किया गया था। खिलाड़ियों ने ल्युमिनस इंडिया की टीम को अपने हस्ताक्षर वाले छोटे बैट भी दिये।
ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजीज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक, प्रीति बजाज ने कहा, “टाइटल स्पॉन्सर के रूप में हम राजस्थान रॉयल्स जैसी बेहद प्रतिबद्ध और जोश से भरी टीम को खिलाड़ी भावना का असली उत्साह दिखाते हुए देखकर बहुत खुश हैं। इस टीम के खिलाड़ी युवाओं के लिये आदर्श हैं और उन्हें तंदुरुस्त तथा स्वस्थ जीवन जीने के लिये प्रेरित करते हैं। यह भागीदारी हमारे लिये बहुत मायने रखती है, क्योंकि इसने हमें अपने ग्राहकों और प्रशंसकों के साथ एक अनूठे और दिलचस्प तरीके से जुड़ने का सबसे बढ़िया मौका दिया है। हमें इस भागीदारी के और आगे बढ़ने और भविष्य में इसके महत्व में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हम टीम को शुभकामनायें देते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस सीजन में ज्यादा ऐक्शन वाले मैच देखने को मिलेंगे।”
ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजीज की सीनियर वीपी और मुख्य रणनीति परिवर्तन एवं विपणन अधिकारी, नीलिमा बुर्रा ने कहा, “राजस्थान रॉयल्स टीम के यहाँ आने से हमारी टीमों और चैनल पार्टनर्स को खेल जैसा उत्साह मिला है और उनका मनोबल बढ़ा है और इस प्रकार यह इवेंट काफी सफल हुआ है। एक ब्राण्ड, जिसका लक्ष्य है टेक्नोलॉजी के नवाचारों से खुशहाल घरों को बिजली देना और एक टीम, जिसका मिशन है ‘क्रिकेट से समाज को और क्रिकेट को नवाचार से बदलना’, इन दोनों के बीच भागीदारी परस्पर रूप से फायदेमंद एक भागीदार पारितंत्र स्थापित करने में बहुत सहायक साबित होगी, और इस पारितंत्र से दोनों की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा मिलेगा।”
ल्युमिनस ने इससे पहले इन-स्टेडियम और लीनियर टीवी पार्टनरशिप्स से खेल को सहयोग दिया है और फिर मौजूदा सीरीज में राजस्थान रॉयल्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में उनके साथ अपनी भागीदारी के माध्यम से आईपीएल में दोबारा कदम रखने की घोषणा की। इस आईपीएल सीजन में क्रिकेट के प्रेमियों और प्रशंसकों को बिना किसी रुकावट के खेल देखने का अनुभव देने का वादा करते हुए ल्युमिनस #CricketMeinNoPowerCut कैम्पेन भी चला रही है, ताकि फास्ट चार्जिंग और हैवी-ड्यूटी इनवर्टर्स से पावर बैक-अप का महत्व दिखाया जा सके।













Add Comment