Business Featured

बीएसएल ने 471.7 करोड़ का राजस्व अर्जित किया

कपड़ा उद्योग के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बीएसएल लिमिटेड (BSE: 514045/NSE: BSL) ने 31 मार्च 2023 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 23 के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को जारी कर दिया है। बीएसएल लिमिटेड पूरी तरह से एकीकृत यूनिट का संचालन करती है, जिसमें वैश्विक मानक आधारित अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल वाली कताई, बुनाई, प्रॉसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं शामिल हैं।

बीएसएल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023 के लिये सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल राजस्व 471.7 करोड़ रूपये का अर्जित किया है। एबिटा भी 33.8 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ बढ़कर 53.4 करोड़ रुपये के हो गये। जबकि 3.58 प्रतिशत की पीएटी मार्जिन के साथ शुद्ध लाभ 16.9 करोड़ रुपये का रहा, जो कि सालाना आधार पर 47.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है 

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए बीएसएल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री निवेदन चूड़ीवाल ने कहा, “वित्त वर्ष 23 में, हमें ऐतिहासिक रूप से उच्च इनपुट लागत और प्रमुख वैश्विक बाजारों में मंदी जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकिहमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे व्यवसायों ने बेहतर प्रदर्शन किया हैजिसके परिणामस्वरूप53 करोड़ रुपये के एबिटा और 9.2एबिटा मार्जिन के साथ राजस्व में 8.2% की वार्षिक वृद्धि हुई। एबिटा मार्जिन में हुई वृद्धि 34की वार्षिक बढ़ोतरी दर्शाती है। इसके अतिरिक्त, 2.6पीएटीमार्जिनके साथ पीएटी 17 करोड़ रुपये है, जिसमें सालाना आधार पर 47का महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिला है।वर्ष के दौरान, हम कपास की बढ़ी हुई कीमतों और समुद्री माल ढुलाई के प्रभाव को कम करने में सक्षम रहे, जिससे हमारे मुनाफे में सुधार हुआ। हमारे लागत को कम करने के प्रयास और विविध उत्पाद पोर्टफोलियो भी इन नतीजों को हासिल करने में महत्वपूर्ण रहे।

हालांकि वैश्विक अर्थव्यवस्था अभी भी मंदी का सामना कर रही हैऔर ग्राहक भावना कमजोर बनी हुई है, ऐसे में हम लाभप्रद विकास हासिल करने की अपनी दीर्घकालिक रणनीति के प्रति प्रतिबद्ध हैं। नवाचारउच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और असाधारण सेवा पर हमारा ध्यान हमें बाजार में अलग दिखने में सक्षम बनाता है हालांकि सामान्य मांग के लौटने में कुछ समय लग सकता हैहमें अपने ग्राहकों को मूल्य प्रदान करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपनी क्षमता पर भरोसा है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics