Business • Featured

जेड3 रिलैक्स्ड लक्ज़री ने पेश किए गर्मियों के लिए सीयरसकर शर्ट्स

जेड3 ने भारतीय बाजार के लिए सीयरसकर शर्ट्स की श्रृंखला पेश की है। मूल रूप से सीयरसकर को ‘शीर ओ शक्कर यानी दूध और चीनी के रूप में जाना जाता है यानी यह उसके अनुरूप स्मूथ और रफ सरफेस के अनूठा मिश्रण है। जेड3 शर्ट सीयरसकर 2023 की पूरी रेंज 100 प्रतिशत कॉटन से बनी है। इसे इस प्रकार बुना गया है कि यह फेब्रिक जगह-जगह से सिकुड़ा हुआ नजर आता है, और इसे और भी हवादार बनाने के लिए अतिरिक्त पॉकेट्स भी दी गई, ताकि हवा का आसानी से संचालन हो सके, और आपके शरीर को राहत मिल सके।

सीयरसकर का झुर्रीदार / सिकुड़ा हुआ (रिंकल्ड) रूप परिधान की विशेष विशेषता है, भले ही परिधान को सपाट इस्त्री किया गया हो, यह अपनी झुर्रीदार प्रकृति को फिर से प्राप्त कर लेगा ताकि व्यक्ति समय और प्रयास को बचा सके और परिधान की परिपक्कता का आनंद उठा सके।

जेड3 सीयरसकर शर्ट की 2023 रेंज “द कलर्स ऑफ द इटैलियन समर” में उपलब्ध है, जैसा कि इटालियन रिवेरा पर स्थित अमाल्फी तट पर देखा गया है।

इस लांच के अवसर पर जेडसीसीएल के वाईस चेयरमैन और एमडी श्री सलमान नूरानी ने कहा, जेड3 में हमारी 100 प्रतिशत कॉटन सीयरसकर शर्ट हाउस ऑफ ज़ोडियाक की ओर से एक अनूठी पेशकश है और इसे पर्यावरण के अनुकूल निर्माण प्रक्रिया के साथ बनाया गया है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप इस बारे में अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट https://www.zodiaconline.com/sustainablemanufacturing         पर जरूर विजिट करें कि हम यह सब कैसे करते है। यहां पर हमार जेड3 रिलेक्स्ड लक्जरी 2023 को सीयरसकर का पूरा कलेक्शन देखने को मिल सकेगा। 

Topics