Business Featured

कोफोर्ज के अंशधारकों को लाभांश की सिफारिश

लीडिंग ग्लोबल आईटी सॉल्यूशन ऑर्गनाइजेशन कोफोर्ज लिमिटेड (एनएसई: को फोर्ज) ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड फाइनेंशिय रिजल्ट की घोषणा आज की। कंपनी ने पिछले तिमाही में अपने पूरे साल के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस से अधिक और एक्सपैंडिंग प्रॉफिबिलटी से मजबूत प्रदर्शन किया है।

वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी ने1,002 मिलियन अमेरीकन डॉलर और 80,146 मिलियन रुपए का राजस्व अर्जित किया है।  सीसी के संदर्भ में 22.4 प्रतिशत, रुपए में 24.6 प्रतिशत और यूएस डॉलर के संदर्भ में 15.6 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। ग्रॉस मार्जिन 55 बीपीएस वर्ष दर वर्ष से बढ़कर 32.5 प्रतिशत  हो गया। वर्ष के लिए समायोजित एबिडिटा मार्जिन 18.3 प्रतिशत रहा है। समायोजित एबिडिटा 14,649 मिलियन रूपए पर, 21.5 प्रतिशत  वर्ष दर वर्ष बढ़ा है। वर्ष के लिए कर पश्चात लाभ, एक बार के खर्च को छोड़कर, 8,117 मिलियन रूपए रहा जो 22.7 प्रतिशत  वर्ष दर वर्ष है।  

चौथी तिमाही के लिए रेवेन्यू 264.4 मिलियन अमेरीकन डॉलर और 21,700 मिलियन रूपए था। रुपए में 5.6 प्रतिशत, यूएसडी में 5.0 प्रतिशत  और क्वार्टर ऑन क्वार्टर में सीसी के टर्म में 4.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। रुपए में 24.5 प्रतिशत और यूएस डॉलर में 13.8 प्रतिशत वर्ष दर वर्ष की विकास दर रही। तिमाही के लिए समायोजित एबिडिटा मार्जिन 19.6 प्रतिशत, क्रमिक रूप से 109 बीपीएस तक रहे । तिमाही के लिए प्रॉफिट आफ्टर टैक्स, एक बार के खर्च को छोड़कर, 2,327 मिलियन रुपए पर रहा एवं  रुपए के संदर्भ में 12.1प्रतिशत  की वृद्धि हुई।

अगले 12 महीनों में निष्पादन योग्य बुक कुल ऑर्डर 869 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो साल-दर-साल 20.7 प्रतिशत की वृद्धि है। इस तिमाही के दौरान 10 नए क्लाइंट जोड़े गए जबकि ऑर्डर इनटेक 301 मिलियन अमेरिकी डॉलर था । वर्ष समाप्त होने पर कर्मचारियों की संख्या 23,224 थी। तिमाही के दौरान 719 नए कर्मचारी जुड़े।

कोफोर्ज लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री सुधीर सिंह ने कहा कि “हम मानते हैं कि क्वार्टर के दौरान हमने अपनी परफॉर्मेंस से दो प्रमुख उपलब्धियां हासिल की। पहली 5.0 प्रतिशत यूएस डॉलर की क्वार्टरली वृद्धि थी। दूसरा माइलस्टोन यह रहा कि फर्म ने एक बिलियन अमेरिकी डॉलर के रेवेन्यू को पार किया। हमारा बढ़ता प्रदर्शन वित्त वर्ष 24 में हमें मजबूत विकास देने के लिए तैयार करता है।.”

वित्त वर्ष 24 के लिए, फर्म ने कॉन्स्टेंट करेंसी के संदर्भ में 13 प्रतिशत -16 प्रतिशत का एनुअल रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस जारी किया, उम्मीद है कि ग्रॉस मार्जिन में लगभग 50 बीपीएस की वृद्धि होगी और एडजस्टेड एबिडिटा मार्जिन वित्त वर्ष 23 के समान स्तर पर होगा। बोर्ड ने 19 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है, और इस भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 9 मई 2023 होगी।