Featured Food & Drinks

पेप्सी की सामंथा रुत प्रभु ब्रैंड एंबेसडर

पेप्सी ने अपनी नई बेहतरीन ब्रैंड पोजिशनिंग राइज़ अप, बेबी! नए अंदाज़ में पेश किया है। इस अभियान में जानी-मानी अभिनेत्री, युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय और देश भर की महिलाओं की प्रेरणा बन चुकी सामंथा रुत प्रभु दिखाई देंगी। इसके साथ ही सामंथा नए ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर पेप्सी से जुड़े सितारों की दुनिया का हिस्सा बन जाएंगी।  

इस अभियान के बारे में सौम्या राठौड़, कैटेगरी लीड, पेप्सी कोला, पेप्सिको इंडिया ने कहा कि पेप्सी ने हमेशा ही युवा पीढ़ी की भावनाओं को दर्शाने की कोशिश की है। अपने पिछले दो अभियानों के माध्यम से हमने युवाओं की भावनाओं को उजागर करने की कोशिश की क्योंकि वे सामाजिक बाधाओं से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस अभियान के लिए हमारा पूरा ध्यान भारत की महिलाओं के लिए एक ताकतवर अभियान बनाने और उनके बेजोड़ आत्मविश्वास और अभिमान को सम्मानित करने की ओर था। सामंथा रुत प्रभु, आज़ाद, खुल कर अपनी बात कहने वाली मुक्त आधुनिक भारतीय महिलाओं की वास्तविक प्रतिनिधि हैं और इसलिए उनका व्यक्तित्व  राइज़ अप, बेबी  पोजिशनिंग से पूरी तरह मेल खाता है। हम पेप्सी परिवार में सामंथा का स्वागत करते हैं और आने वाले समय में ऐसे ही ढेरों बेहतरीन अभियानों में उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

समाज में लैंगिक भूमिकाओं से जुड़ी धारणाओं को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार इस भावनात्मक और प्रेरणादायक अभियान का उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना है, ताकि वे सामाजिक बंधनों से आगे जाकर अपनी इच्छाएं पूरी कर सकें। भारतीय महिलाओं को जिन परिस्थितियों का सामना हर दिन करना पड़ता है, जैसे निश्चित आयु तक शादी न होने पर सवाल उठना, काम के लिए देर तक घर से बाहर रहने या नेतृत्व से जुड़ी भूमिकाएं निभाने को लेकर शर्म महसूस करने तक, इस अभियान में सब कुछ दर्शाने की कोशिश की गई है। कुल मिलाकर यह अभियान उन लाखों अप्रत्यक्ष टिप्पणियों और दबावों पर की गई टिप्पणी है जिसका सामना महिलाओं को उनके जीवन में करना पड़ता है।

अपने तीन ताकतवर शब्दों राइज़ अप बेबी के माध्यम से यह जबरदस्त अभियान मुक्त रहने वाली महिलाओं को समर्पित है जो दूसरों को अपनी अहमियत तय करने का मौका नहीं देती हैं और अपनी धुन पर ही आगे बढ़ना चाहती हैं। सामंथा रुत प्रभु ऐसी ही लीक से हटकर चलने वाली महिलाओं की प्रतिनिधि हैं जिनमें अपने व्यक्तित्व को लेकर आत्मविश्वास है और अपना जीवन अपने तरीके से जीती हैं। देशभर की लाखों महिलाएं ऐसी हैं जो सामंथा को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खुद के लिए खड़े होने के लिहाज़ से एक प्रेरणा के तौर पर देखती हैं। उनके जीवंत और मज़बूत व्यक्तित्व को साथ लेकर शुरू किया गया पेप्सी के इस नए अभियान का उद्देश्य पूरे आत्मविश्वास, प्रामाणिकता और उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को प्रेरित करना है। यह अभियान उस सच को नए सिरे से दोहराता है कि आधुनिक महिलाएं अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिशें करते हुए थकने वाली नहीं हैं और लगातार आगे बढ़ना चाहती हैं।