Featured • Food & Drinks

पिज़्ज़ा हट ने पेश किए 10 नए पिज़्ज़ा – सैफ़ अली ख़ान और शहनाज गिल के साथ

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भरोसेमंद पिज़्ज़ा ब्रांड पिज़्ज़ा हट अब 10 नए पिज़्ज़ा लेकर आया है । अपनी इस नई पेशकश से आपको परिचित कराने के लिए पिज़्ज़ा हट ने हर दिल अज़ीज़ बॉलीवुड के चमचमाते सितारों सैफ़ अली ख़ान और शहनाज़ गिल को अपने साथ जोड़ा है। पिज़्ज़ा हट की कैम्पेन है ’मूड बदले, पिज़्ज़ा बदले’ यह कैम्पेन इस बात पर फोकस करती है कि किस प्रकार हमारा मूड बदलता रहता है और उसके साथ ही हमें जिस तरह की चीजें खाने की तलब लगती है वह भी बदलती रहती है। ब्रांड की यह नई रेंज पूरे भारत में 800 पिज़्ज़ा हट स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगी जिनमें डाइन-इन, डिलिवरी और टेकअवे सभी शामिल रहेंगे। रु. 299 में दो पर्सनल पिज़्ज़ा से इस रेंज को लांच किया गया है!

पिज़्ज़ा हट की नई रेंज में 10 आकर्षक और खास फ्लेवर शामिल हैं; जैसे- मजेदार मखनी पनीर, ढाबे दा कीमा, चीजी मशरूम मैजिक, मैक्सिकन फिएस्ता, ऑसम अमेरिकन चीज़ी और नवाबी मुर्ग मखनी आदि। खूब सारी टॉपिंग से भरपूर ये पिज़्ज़ा और भी आकर्षक व सुस्वादु बन गए हैं तथा साथ में हैं विशेष तौर पर तैयार किए गए सॉस जिन्हें आपके प्रिय ग्लोबल-लोकल फ्लेवरों के संग बनाया गया है जैसे मिंट मेयो और टेक्सस गारलिक, पिज़्ज़ा के ऊपर खुल कर इनका छिड़काव किया गया है। भारतीयों की स्वाद ग्रंथियों को अपील करने वाला मखनी सॉस भी ब्रांड ने पेश किया है।

इस लांच पर पिज़्ज़ा हट इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर आनन्दिता दत्ता ने कहा, ’’हमारी फूड क्रेविंग को तय करने में हमारा मूड एक अहम रोल अदा करता है। इसीलिए हम अपने ग्राहकों को उनके विविध मूड्स के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्प देना चाहते हैं। और यही बात प्रेरणा बनी हमारे इस नए लांच की, जिसमें पहली बार बहुत सारे फ्लेवरफुल सामग्रियों से लैस 10 नए पिज़्ज़ा शामिल हैं। अब हमारे पास आपके जाने-पहचाने व मन को छूने वाले स्वादों से लेकर नए और दिलचस्प फ्लेवरों तक बहुत कुछ है, हर एक के लिए कुछ न कुछ है जिसका लुत्फ रोजाना लिया जा सकता है। हमें विश्वास है कि जो विस्तृत वैरायटी हम पेश कर रहे हैं उसे ग्राहक पसंद करेंगे और हर दिन पिज़्ज़ा हट के पिज़्ज़ा के संग अपने मूड को बेहतर बनाएंगे।’’ 

Topics