फ्लिपकार्ट ने 21-26 अप्रैल, 2023 के दौरान अपने फ्लैगशिप इवेंट ‘सुपर कूलिंग डेज़’की घोषणा की है। सुपर कूलिंग डेज़ का आयोजन फ्लिपकार्ट द्वारा कस्टमाइज़्ड पेशकश के तौर पर किया गया है जो ग्राहकों को विभिन्न विक्रेताओं और ब्रैंड्स द्वारा पेश कूलिंग एप्लायंसेज़ में से मनपसंद का चुनाव करने का मौका देगा। ग्राहकों को तरह-तरह के विकल्पों जैसे कि एनर्जी-एफिशिएंट एसी, एयर कूलरों, बीएलडीसी मोटर्स (ब्रशलैस डायरेक्ट करंट मोटर) से सुसज्जित स्मार्ट फैन्स के अलावा अनेक ब्रैंड्स के रेफ्रिजरेटरों का चुनाव की सहूलियत मिलेगी जिनसे उनके बिजली बिलों में भी बचत होगी। ‘सुपर कूलिंग डेज़’के दौरान, विक्रेताओं की ओर से कूलिंग एप्लायंसेज़ पर कई आकर्षक पेशकश की जाएंगी और ग्राहकों को एयरकंडीशनरों, रेफ्रिजरेटरों, एयर कूलिरों तथा फैन्स आदि पर एक्सचेंज बोनस, मुफ्त इंस्टॉलेशंस तथा बैंक एवं प्रीपेड ऑफर्स जैसी अनेक सुविधाएं मिलेंगी।
गर्मियां अब समय से पहले शुरू होने लगी हैं और इस वजह से देशभर में कूलिंग एप्लायंसेज़ जिनमें एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, पंखे और कूलर आदि शामिल हैं, की मांग बढ़ी है। ग्राहक स्मार्ट और एडवांस क्षमताओं वाले एप्लायंसेज़ की खरीद के लिए अधिक खर्च करने के लिए तैयार रहते है। फ्लिपकार्ट द्वारा जारी हाल के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि कूलिंग एप्लायंसेज़ की मांग में तेजी आयी है जो मुख्य रूप से देश के टियर 2+शहरों में बढ़ने वाली मांग से प्रेरित है, और एयर कंडीशनरों तथा रेफ्रिजरेटरों ने वर्ष दर वर्ष बढ़ोतरी करते हुए 1.3Xऔर 1.4Xबढ़त दर्ज करायी है।
अप्रैल के दौरान, कूलिंग एप्लायंसेज़ की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और गर्मियों के मद्देनज़र साल भर की बिक्री की प्रमुख हिस्सेदारी रही है। सबसे ज्यादा बिकने वाले एयर कंडीशनर ब्रैंड्स में ब्लू स्टार, एलजी, सैमसंग, लॉयड, डाइकिनऔर वोल्टास शामिल हैं जबकि रेफ्रिजरेटर ब्रैंड्स में सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, हायर और गॉदरेज प्रमुख हैं। एयर कूलरों में सिंफनी, हिंदवेयर, और क्रॉम्पटन तथा फैन ब्रैंड्स में एटमबर्ग, क्रॉम्पटन, ओरिएंट इलैक्ट्रिक, हैवल्स तथा बजाज शामिल हैं।
एलजी का 6-इन-1 कन्वर्टिबल इन्वर्टर एसी और वोल्टास स्पिलट इन्वर्टर एयर कंडीशनर, सैमसंग डबल डोर, एलजी तथा व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर की मांग क्रमश: एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर वर्गों में सबसे लोकप्रिय तथा सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के तौर पर रही। इसी तरह, एयर कूलर और फैन श्रेणी में हिंदवेयर 85ली डैज़र्ट कूलर, हैवल्स आर्टेमिस बीएलडीसी फैन्स और एटमबर्ग एमेज़ा बीएलडीसी फैन्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सर्च किए गए प्रोडक्ट्स हैं। कई नए उभरते ब्रैंड्स जैसे कि एटमबर्ग, वोल्टास बेको, लॉयड, फ्लिपकार्ट ब्रैंड मार्क्यू (MarQ,) और कैंडी ने कूलिंग एप्लायंसेज़ वर्ग में अपनी पेशकश बढ़ायी है। एसी, रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर और फैन्स आदि विभिन्न शहरों जैसे कि दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु तथा कोलकाता में काफी लोकप्रिय हैं। फैन कैटेगरी में निकट भविष्य में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज होने की संभावना है।
फ्लिपकार्ट इन्साइर्ट्स के अनुसार, ग्राहक एनर्जी एफिशिएंट कूलिंग एप्लायंसेज़ ज्यादा पसंद कर रहे हैं और साथ ही, वाइ-फाइ इनेबल्ड फीचर्स, फ्रॉस्टवॉश® टैक्नोलॉजी, बॉटम माउंट फ्रीज़र्स, रिमोट कंट्रोल, कन्वर्टिबल टैक्नोलॉजी तथा इन्वर्टर कॉम्पेटिबिलिटी भी चाहते हैं। शोररहित बीएलडीसी मोटरयुक्त फैन्स की मांग सबसे ज्यादा है क्योंकि ये न सिर्फ बिजली की खपत कम करते हैं बल्कि ये फीचर्स टियर 2 एवं अन्य छोटे शहरों में रहने वाले ग्राहकों के लिए भी उपयोगी होते हैा। कुल-मिलाकर, महानगरों एवं गैर-महानगरीय शहरों जैसे कि बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पुणे, पटना एवं वाराणसी में कूलिंग एप्लायंसेज़ की मांग बढ़ी है।













Add Comment