Entertainment Featured

खुशी दुबे ने ‘आशिकाना 3’ के सेट पर सबसे चुनौतीपूर्ण सीक्‍वेंस की शूटिंग की

प्‍यार के इस मौसम में डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार ने अपने प्रशंसकों के पसंदीदा शो – आशिकाना के तीसरे सीजन की घोषणा की है। जहां एक ओर यश और चिक्‍की की धमाकेदार केमेस्‍ट्री में अपराध और विश्‍वासघात से भूचाल आ गया था, वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे से दूर रहने के बावजूद वे दोनों प्‍यार की डोर से बंधे हुये थे। यह नया सीजन पहले से बड़ा होने वाला है, क्‍योंकि दर्शक कर्म की वापसी देखेंगे और साथ ही उन्‍हें यह भी पता चलेगा कि यश और चिक्‍की की जिंदगी पर इसका क्‍या असर होगा। क्‍या यश और चिक्‍की रहस्‍य को सुलझाने में कामयाब हो पायेंगे और एक-दूसरे के पास लौटने का रास्‍ता ढूंढ पायेंगे? ज़ायन ईबाद खान और खुशी दुबे इस बार तिगुनी एनर्जी के साथ वापस लौंटेंगे और उनके साथ इंद्रजीत मोदी, अनुराग व्‍यास, राघव तिवारी और गीता त्‍यागी जैसे कलाकार नजर आयेंगे। इस सीरीज की डायरेक्‍टर गुल खान  हैं और इसे प्रोड्यूस किया है जेन के स्‍टूडियोज़ ने। ‘आशिकाना 3’ अब एक्‍सक्‍लूसिव रूप से डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हो रही है।

कलाकारों के लिये यह निश्चित रूप से आसान नहीं होता है। वे अपनी काबिलियत के अनुसार अपना बेस्‍ट परफॉर्मेंस देने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये दिन रात काम करते हैं। हाल ही में, ऐक्‍टर खुशी दुबे ऊर्फ ‘आशिकाना 3’ की हमारी प्‍यारी चिक्‍की को फूड प्‍वाइज़निंग हो गई थी और इसके बावजूद उन्‍होंने शूटिंग जारी रखी। अपनी कला के प्रति उनकी लगन और उनका जुनून काबिलेतारीफ है।

खुशी दुबे ने अपने अनुभव के बारे में बताते हुये कहा, मुझे फूड प्‍वाइज़निंग हो गई थी और मेरी सेहत ठीक नहीं थी। मैं पूरे दिन बहुत बेचैनी और उलझन महसूस कर रही थी  और मुझे डिहाइड्रेशन हो गया था। मैंने दिन भर कुछ नहीं खाया और भूखी रही। इन सबके बीच, मुझे चुनौतीपूर्ण सीन की शूटिंग करनी थी, जहां चिक्‍की अभी-अभी मेंटल असाइलम से बाहर आई है। मुझे चीखना, चिल्‍लाना था और सारे दर्द, पीड़ा और पागलपन को अपने बॉडी लैंग्‍वेज से दिखाना था। मेरी तबियत इतनी ज्‍यादा खराब थी कि सेट पर डॉक्‍टर ने सेट पर आकर मुझे दवाईयां दी, ताकि मैं इस सीक्‍वेंस की शूटिंग जारी रख पाऊं। इतना ही नहीं, हमारी क्रिएटर गुल मैम मुझे बार-बार आराम करने के लिये कह रही थीं, फिर चाहे शेड्यूल कितना भी व्‍यस्‍त और थकाने वाला ही क्‍यों ना हो।”

आशिकाना’ की तीसरा चैप्‍टर देखियेस्‍ट्रीम हो रहा है सिर्फ डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार पर

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics