बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियो में एक ओर अध्याय जोड़ते हुए “प्लैटिनम ग्रीनलीफ पुरस्कार – 2022” अपने नाम किया । यह पुरस्कार कंपनी द्वारा समग्र सतत विकास में उत्कृष्ट कार्यो के प्रदर्शन को सम्पादित करता है । यह पुरस्कार माननीय श्री पी.के. सहगल, सेवानिवृत्त मेजर जनरल और श्रीमती पूनम ढिल्लों, अभिनेत्री द्वारा प्रदान किया गया । अपैक्स इंडिया कांफ्रेंस ऑन एस.एच.इ. एंड एक्सपो 2022 के मौके पर यह पुरस्कार कम्पनी के सतत विकास उप-प्रबंधक, श्री एकलव्य भट्ट और सहायक प्रबंधक, श्री हेमंत कुमार तिवारी ने प्राप्त किया । यह अवार्ड कंपनी द्वारा समग्र सतत विकास के क्षेत्र मे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्टों का उपयोग, हरित पट्टिका मे विस्तार, जल सरक्षण, ऊर्जा सरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन नियंत्रण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया ।
श्री देवेश कुमार मिश्रा, इकाई प्रमुख ने बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार समग्र सतत विकास एवं स्थायित्वता के प्रति कम्पनी के व्यापक दृष्टिकोण का परिचायक है । साथ ही उन्होंने कहा की सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनाती है एवं व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों की कटौती से हरित पर्यावरण और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा देती है ।













Add Comment